ठाणे। साध्वी श्री अणिमा श्री जी,साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी एवं अन्य साध्वीवृंद की प्रेरणा से ठाणे में तपस्या का क्रम चल रहा है।
साध्वी श्री कर्म निर्जरा के लिए निरंतर सबको तपस्या करने के लिए प्रेरित कर रहे है।
तेयुप अध्यक्ष कमलेश दुग्गड ने बताया कि इसी क्रम में यशा भाविन भंसाली की ग्यारह की तपस्या के उपलक्ष्य में तेयुप ठाणे सिटी, महिला मंडल ठाणे द्वारा तपस्या की अनुमोदना के लिए भिक्षु भक्ति का आयोजन किया गया। जिसमें भिक्षु भजन,तपस्या गीतिका के द्वारा तपस्वी बहिन की अनुमोदना की गई। विकास आच्छा ने बताया कि त्याग द्वारा भी सभी सदस्यों ने तप अनुमोदना की।
तेयुप ठाणे सिटी की तपस्या निमित भिक्षु भक्ति

