बेलापुर। 21 जून 2020 को आयोजित तेयुप सीबीडी बेलापुर की ज़ूम मीटिंग की शुरुवात रायचंदजी सोनी ने नमस्कार महामंत्र से की। अध्यक्ष विकास परमार ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया समय देने के लिए और अपने कार्यकाल की पूरी जानकारी दी। मीटिंग में तेयुप सदयस्यो के साथ सभी वरिष्ठ सदयस्, तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। मीटिंग का संचालन श्री रायचंद जी सोनी ने किया। कोषाध्यक्ष सारांश जी धर्मावत ने साल की वित्तय जानकारी दी।
साधारण सभा की ज़ूम मीटिंग में चुनाव अधिकारी श्री महेंद्र जी परमार और श्री मदन जी मेहता द्वारा तेयुप सीबीडी बेलापुर के सत्र 2020-2021 के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन मांगे गए। जिसमें सर्व सहमति से राजेश परमार को 2020-2021 के लिए अध्यक्ष, विशाल संघवी को मंत्री और प्रणय चपलोत को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इससे पूर्व ज़ूम मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यो का स्वागत किया गया। सभी ने तेयुप के द्वारा विगत वर्षो के कार्यों की प्रशंशा की जिसमे ब्लड डोनेशन कैंप, भिक्षु तेरस धम्म जागरण, गुरु दर्शन, डेंटल कैंप, एवं साधु-साध्वियों की रास्ते की सेवा आदि में सक्रिय सहभागिता रही। मीटिंग में दिनेश मेहता, चन्दन कोठरी, मदन मेहता, चंद्रेश धर्मावत, किशन चपलोत, बाबूलाल परमार, राकेश सोनी, पुखराज सिंघवी, महेंद्र परमार, रायचंद सोनी, विजय संचेती, भगवतीलाल परमार, नितिन मेहता, राकेश परमार, हिमांशु संचेती, यश परमार की उपस्थिति रही। महिला मंडल से श्रीमती चन्द्रकला परमार, श्रीमती मीना चपलोत, श्रीमती अंतिमा संघवी, श्रीमती सुषमा परमार और श्रीमती रेखा परमार ने गीतिका प्रस्तुत की। मीटिंग मंगल पाठ का वाचन करके पूर्ण की गई।
तेयुप सीबीडी बेलापुर के राजेश परमार अध्यक्ष एवं विशाल संघवी मंत्री मनोनीत

