बेंगलूरु। महातपस्वी शांति दूत, परम् पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 53वें वार्षिक अधिवेशन में तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली को सेवा संस्कार संगठन में संगठन के क्षेत्र मे 201 -500 की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
तेयुप कांदिवली को इसके आलावा 7 और महत्वपुर्ण पुरस्कार प्राप्त हुए। पूर्वराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल जी कटारिया और नवमनोनित अध्यक्ष श्री संदीपजी कोठारी ने कांदिवली परिषद् का सामान किया। देश भर की परिषदों में तेयुप कांदिवली का हमेशा एक सक्रिय और मत्वपूर्ण योगदान रहता है। सम्मानित होने पर तेयुप कांदिवली अध्यक्ष श्री अशोक जी कोठरी ने कहा कि वह समाज कार्य में विश्वास करते हैं।
तेयुप कांदिवली से अध्यक्ष श्री अशोक जी कोठरी , निवर्तमान अध्यक्ष श्री विनोदजी डागलिया , मंत्री श्री गौतम जी डोसी ,संघठन मंत्री श्री विमल जी चोरडिया और श्री चिराग जी पामेचा अधिवेशन में उपस्थित रहे। तेयुप कांदिवली के पूर्व अध्यक्ष और अभातेयुप के कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश जी सिंघवी भी समान के अवसर पर तेयुप कांदिवली के साथ उपस्थित रहे। यह जानकारी तेयुप कांदिवली मंत्री श्री गौतमजी डोसी ने दी।
तेयुप कांदिवली को सेवा संस्कार संगठन में संगठन के क्षेत्र मे 201 -500 की श्रेणी में प्रथम स्थान

