मुंबई। आचार्य श्री महाश्रमणजी की कन्याकुमारी के बाद कि तमिलनाडु अहिंसा यात्रा में रास्ते की चौका सेवा में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुम्बई द्वारा आयोजित डेरे में दक्षिण मुम्बई तेरापंथ युवक परिषद ने 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक युवक परिषद के सदस्यों ने तिरुनेलवेली से तारापुरम, कालंज कॉलोनी, अन्नईनगर, कईयत्तर, छत्रापट्टी तक रास्ते की सेवा का लाभ लिया, जिसमे सुबह 4 बजे चरण स्पर्श के पश्चात 6.30 बजे गुरुदेव के साथ विहार एवं आगे जाकर साधु साध्वियों की गोचरी की व्यवस्था की।दोपहर में साधु-साध्वियों के दर्शन सेवा का लाभ लिया।
इस अवसर पर मुख्य मुनिश्री महावीरकुमारजी, दिनेशकुमारजी योगेशकुमारजी ने युवक परिषद की सेवा के इस क्रम को सराहा और प्रतिवर्ष इस तरह की गतिविधियो से जुड़े रहते हुए युवक परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुचाने की प्रेरणा दी। परम पूज्य गुरुदेव की भी प्रतिदिन सेवा का लाभ लिया। गुरुदेव के मुम्बई चातुर्मास के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए, 2023 चातुर्मास में 21 दिनों से ज्यादा के प्रवास के लिए एवं उस चातुर्मास में मुनिश्री जयेशकुमारजी को भी अपने साथ रखने की अर्ज गीतिका के माध्यम से की। गुरुदेव ने तल्लीनता से सुना एवं मुस्कुराए ।
6 अप्रैल को सुबह के विहार एवं गोचरी के पश्चात मदुरै एयरपोर्ट से मुम्बई के लिए प्रस्थान किया। दक्षिण मुम्बई से सेवा में युवक परिषद के अध्यक्ष रवि दोषी, मुकेश धाकड़, अशोक बरलोटा एवं प्रदीप ओस्तवाल ने इस गुरुशरणं यात्रा को अविस्मरणीय यात्रा बताया एवं पुनः ऐसी यात्रा में आने की इच्छा जताई।
तेयुप दक्षिण मुम्बई की गुरुशरणमः यात्रा संपन्न, सभी ने लिया दर्शन सेवा का लाभ

