बोइसर। शनिवार दिनांक 6 जुलाई 2019 को बोईसर जैन उपाश्रय में आभा तेयूप शाखा परिषद प्रभारी कमलेश जी गदिया एवं आभा तेयूप के सदस्य दीपक रंका के नेतृत्व में संपन्न हुई सर्वप्रथम मीटिंग की शुरुआत नवकार मंत्र से हुई, उसके पश्चात तेयूप द्वारा विजय गीत का सामूहिक संगान किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन आभा तेयूप प्रभारी कमलेश जी गादीया ने किया।तेयूप अध्यक्ष गौतम ओस्तवाल ने सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया एवं पूरे वर्ष के कार्य से अवगत करवाया।
दीपक रांका ने हमें विभिन्न जानकारी दी संबोधी, जैन विद्या कार्यशाला, जैन संस्कार कार्यशाला, संगठन के बारे में, कम से कम महीने की चार सामायिक करने का संकल्प करवाया, जैन विधि से दीपावली पूजन करने का संकल्प करवाया ,एवं आने वाले कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया ।इसी क्रम में बोइसर राष्ट्रीय प्रभारी ने ADTC के बारे में जानकारी दी एवं ATDC कलेक्शन सेंटर खोलने का प्रस्ताव रखा। Blood camp के बारे में बताया एवं आने वाले9,10,11 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में आने के बारे में सभी पदाधिकारियों को प्रेरित किया । एवं आने वाले कार्यों का उत्साह पूर्वक करने का बढ़ावा दिया। इसमें युवक परिषद के मंत्री जयंती राठौड़, कोषाध्यक्ष पंकज श्री श्रीमाल, उपाध्यक्ष भरत बाफना , हरीश परमार ,संगठन मंत्री जगदीश बम, राकेश खोखावत, हीरालाल बाफना, कुशल सिसोदिया, नीलेश बोराणा, चंद्र प्रकाश सोलंकी, विनोद चपलोट, दिनेश राठौड़ इन सभी की उपस्थिति रही।
तेयुप बोइसर की संकल्प संगठन यात्रा

