लुधियाना। अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापन्थ महिला मंडल लुधियाना द्वारा अहिंसा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन तेरापन्थ भवन में किया गया । इस कार्यशाला में विशेष रूप से आमंत्रित पंजाब प्रांतीय संयोजिका श्रीमती उषा जी जैन (जगराओं) ने अहिंसा पर अपने विचार रखे । तेमम लुधियाना के अध्यक्षा, मंत्री एवं सहमंत्री ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किये ।
इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल के साथ Seminar of life skill का भी आयोजन किया गया । इस सेमिनार में डॉ. प्रतिभा चांडक ने बताया कि अपनी जीवन शैली को कैसे व्यवस्थित करें । कैसे अपने जीवन मे खुशिया लाएं । कैसे अच्छे समय के प्रबंधन से यह सब नियोजित किया जा सके । इन सब पर एक घंटे के व्यक्तव्य के पश्चात आधे घण्टे का प्रश्नकाल रखा गया ।
जिसमे सभी के सवालों का जवाब दिया गया ।
महिला मंडल की उपस्थित सभी बहिनो ने इसका भरपूर लाभ लिया । कार्यक्रम का संचालन साजल जैन ने किया ।
तेरापन्थ महिला मंडल लुधियाना द्वारा अहिंसा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

