By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तेरापंथी सभा मुंबई की कार्यकारिणी की मीटिंग सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तेरापंथी सभा मुंबई की कार्यकारिणी की मीटिंग सम्पन्न

Last updated: March 19, 2019 3:51 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुंबई। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई की कार्यकारिणी की मीटिंग दिनांक 17 मार्च 2019 को तेरापंथ भवन कांदिवली में अध्यक्ष श्रीमान नरेंद्रजी तातेड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गयी| सभा मंत्री विजय जी पटवारी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम की मीटिंग की शुरुआत की एवं कांदिवली महिला मंडल ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।
इसके पश्चात मंत्री विजय जी पटवारी ने पिछले मिनट्स का वाचन किया एवं सभी सदस्यों द्वारा उसे पारित किया गया| सभा के पूर्व कार्याध्यक्ष श्री मनोहर जी गोखरू ने प्रस्तावना के रूप में महाप्रज्ञ शताब्दी वर्ष, गुरु दर्शन यात्रा, एवं गुरुदेव 2023 का चातुर्मास की व्यवस्था के लिए हमारा कर्तव्य और दायित्व उसकी रूपरेखा प्रस्तुत की | सिरियारी संस्थान के अध्यक्ष श्री ख्यालीलालजी तातेड ने गुरुदेव के 2023 के चातुर्मास हेतु जमीन संपादन की रूपरेखा रखी|
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जी ने सभी का स्वागत करते हुए जमीन के लिए सभी से प्रयासरत रहने का आवाहन किया तथा अक्षय कोष के संवर्धन के लिए समाज से सहयोग की अपील की, गुरुदेव के रास्ते की सेवा की जानकारी दी एवं सदस्यता की संख्या में वृद्धि के लिए आवाहन किया तथा उपासक श्रेणी की एवं ज्ञानशाला की गतिविधियों की जानकारी भी दी तथा साधु-संतों के चिकित्सा की जानकारी भी दी एवं जिन्होंने भी सेवा, चिकित्सा, ज्ञानशाला एवं अक्षयकोश अभिवृद्धि में सहयोग दिया है ,उनके प्रति आभार प्रकट किया तथा अमृतवाणी मैं तेरापंथी सभा के एक वर्ष के लिए प्रसारण की स्वीकृति भी प्रदान की | टीपीफ के पूर्व अध्यक्ष सलिल जी लोढ़ा ने 2023 चतुर्मास के लिए गुरु इंगित की आराधना करनी चाहिए ऐसा आवाहन किया तथा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा कुमुद जी कच्छारा ने विश्वास दिलाया कि 2023 के चतुर्मास के लिए पूरी महिला समाज आपके साथ तन मन धन से पूरी ताकत से जुड़ेगी|
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष बीसी भलावत जी ने जमीन के लिए कंक्रीट प्रस्ताव लाने के लिए एक कमेटी बनाकर उसे ठोस कार्य करने का दायित्व देने की बात कही l सभा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल जी कर्णावट ने गुरुदेव के चातुर्मास के लिए जो अर्ज की उसकी रूपरेखा सदन के सामने रखी एवं चातुर्मास के स्थान के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा|
श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र जी कोठारी ने कहां की कृतज्ञता के बोध के साथ जमीन के लिए कमेटी बनाने का सभा अध्यक्ष नरेंद्रजी को अधिकार दे यह सदन से आग्रह किया तथा सदन ने कमेटी बनाने का अधिकार सभा अध्यक्ष को ओम अरहम की ध्वनि के के साथ दिया l इसके पश्चात राजेंद्र जी मुनोत ने गुरुदेव के दर्शन के लिए जाते समय कुछ ठोस कार्यक्रम लेकर जाए ऐसा सुझाव दिया इसके पश्चात मंत्री विजय जी पटवारी ने कुशल संचालन करते हुए सभी के सहयोग से समाज विकास के सभी कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने एवं पूज्य प्रवर के चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने के तेरापंथ समाज मुंबई के संकल्प को आत्मसात करते हुए सभी का आभार प्रकट किया तथा कार्यक्रम के अंत में साध्वी श्री पंकज प्रभाजी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान किया एवं साध्वी श्री जी के मंगल पाठ के उच्चारण के साथ कार्यकारिणी की मीटिंग संपन्न हुई।
कार्यक्रम में रमेश धाकड़, जगदीश उमरिया, डालचंद कोठारी, ताराचंद गन्ना, कमलेश बोहरा, जबरी लाल नवलखा, जयचंद सांखला, विनोद बोहरा, नवरत्न गन्ना, सुरेश राठौड़, प्यारचंद मेहता, दीपक डागलिया, राज सिंघवी, हस्तीमल डांगी,संपत चोरड़िया, दिनेश सुतरिया, मानक धींग, प्रकाश धींग, बाबूलाल समदरिया, भीमराज सुराणा, विजय बेद, भंवर बाफना, मदन दूगड़, प्यार चंद मेहता, चंद्र प्रकाश मादरेचा, प्रीति बोथरा, जयश्री बडाला, महेंद्र तातेड़, प्रकाशदेवी तातेड़, नरेंद्र बांटिया, चांद कुमठ, प्रेमलता सिसोदिया, मदन तातेड, मदन सिरोहिया, पुखराज सिरोहिया, शांतिलाल सिंघवी, हस्तीमल डांगी, संपत चोरड़िया, गौतम डागा, देवीलाल श्री श्रीमाल, निर्मल श्री श्रीमाल, जयंती बरलोटा, ख्यालीलाल कोठारी, विनोद कोठारी, अशोक तातेड, महेश बाफना, विजय संचेती, महावीर कोठारी, भूपेश कोठारी, दीपक डागलिया, राज सिंघवी इत्यादि उपस्थित रहे एवं श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन व तेरापंथ समाज मलाड एवं कांदिवली पूरा सहयोग रहा.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Increase Your Productivity as an Online Web Designer
Next Article नागपुर की सोच को पूरे हिंदुस्तान पर थोपना चाहते हैं संघ और भाजपा वालेः राहुल गांधी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?