ठाणे। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद ठाणे सिटी द्वारा मेगा ब्लड डोनाशन ड्राइव के तहत 17 सेप्टेम्बर को ठाणे में अलग अलग जगह पर 9 रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है।
निर्मल चंडालिया के मार्गदर्शन में तेयुप अध्यक्ष सुरेश श्रीश्रीमाल ने बताया कि राहुल ओस्तवाल और भाविन भंसाली के संयोजन में इन 9 कैम्प के माध्यम से 800 से 900 यूनिट एकत्रित करने का लक्ष्य है।
एक कैम्प विकास आच्छा के सहयोग से भाजपा ठाणे के माध्यम से भाजपा कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में तेयुप की पूरी युवा शक्ति के साथ ही सम्पूर्ण तेरापंथ समाज इस उपक्रम में जुटा है।
तेरापंथ युवक परिषद ठाणे सिटी द्वारा 9 रक्तदान शिविर का आयोजन!

