भीम (राजस्थान)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित मंत्र दीक्षा का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद भीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्यामंडल के मंगलाचरण से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेरापंथ सभा भीम के अध्यक्ष श्री मिश्री लाल जी दक ने की विशिष्ट अतिथि तेयुपभीम के संरक्षक श्री गौतम जी भटेवरा, श्री भरत जी हींगड, और तेयुप अध्यक्ष श्री दीपक जी भटेवरा ने की श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सुनील मुणोत ने किया स्वागत भाषण भरत कुमार जी हींगड ने किया। महिला मंडल व कन्यामंडल ने गीतिका की प्रस्तुति दी।
सरिता जी कोठारी ने अपने विचार व्यक्त किये। ज्ञानशाला के बच्चों ने जानी होने पर प्राउड हे पर डाँस की प्रस्तुति दी ज्ञानशाला के 45 बच्चों के मंत्र दीक्षा भरत कुमार जी हींगड द्वारा प्रदान कराई गई भीम सभा अध्यक्ष श्री मिश्रीलाल जी दक ने कहा बच्चे सद्संस्कार को अपने जीवन में उतारेंगे तो ही उनका जीवन सफल बनेगा।
कार्यक्रम में सुरेश जी कोठारी, गौतम जी हींगड, दीपक जी भटेवरा, कमलेश जी मुणोत, महावीर मुणोत, ममता जी हींगड, पारस जी मुणोत, पिस्ता जी मुणोत, सरिता जी कोठारी, कान्ता जी चोरडिया, कुसुम जी हींगड, कमला जी माणोंत, पवना जी भटेवरा, माया जी भटेवरा, पपीता जी भटेवरा, कविता जी कोठारी, हर्षिता चोरडिया, दीपिका हींगड, पुजावेद मुथा, पुजा चोरडिया, सिद्धु कोठारी, मोनु कोठारी, सोनु वेदमुथा, विधी चावत, मुस्कान मांणोत, विभा कोठारी आदि उपस्थित थे कविता जी कोठारी को विज्ञ की उपाधि मिलने पर सभा अध्यक्ष श्री मिश्रीलाल जी दक ने उन्हें उपाधि प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री सुनील जी मुणोत ने किया आभार श्री मिश्री लाल जी दक ने किया। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री रोहित जी चौधरी ने दी।
तेरापंथ युवक परिषद् भीम 45 बच्चो को मंत्र दीक्षा प्रदान कराई गई

