सिलीगुड़ी। तेरापंथ महिला मंडल सिलीगुड़ी का तेरापंथ भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। निर्वतमान अध्यक्षा श्रीमती कुसुम डोसी ने तेरापंथ भवन में उपस्थित श्रावक समाज के मध्य नव मनोनीत अध्यक्षा श्रीमती सरोज (रानी) भंसाली को वर्ष 2019-21 की गोपनीयता एवं पद की शपथ दिलाई। तत्पश्चात नव अध्यक्षा ने अपनी टीम को शपथ दिलाते हुए टीम की घोषणा की।
नई टीम के गठन में संरक्षिका श्रीमती ललिता कोठारी, श्रीमती रंजु सेठिया, अध्यक्षा श्रीमती सरोज (रानी) भंसाली, निर्वतमान अध्यक्षा श्रीमती कुसुम डोसी, उपाध्यक्षा प्रथम श्रीमती मनीषा सुराणा, द्वितीय उपाध्यक्षा श्रीमती पुष्पा चिंडालिया, मंत्री श्रीमती संगीता घोषल, सहमंत्री प्रथम श्रीमती कुसुम सुराणा, सहमंत्री द्वितीय श्रीमती सुमन बैद, कोषाध्यक्ष श्रीमती शान्ति सेठिया, संगठन मंत्री श्रीमती मंजु बैद, सह संगठन मंत्री श्रीमती सुधा मालु, प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती सीमा सेठिया, सह प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती सुनीता आंचलिया की घोषणा की गयी। इस समारोह की जानकारी श्री रोहित जी चौधरी ने दी।


