सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तेरापंथ महिला मंडल मुंबई ने किया WE CONNECT WITH SUCCES कार्यशाला का आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तेरापंथ महिला मंडल मुंबई ने किया WE CONNECT WITH SUCCES कार्यशाला का आयोजन

Last updated: October 2, 2019 11:00 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

डोम्बिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेताबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई द्वारा WE CONNECT WITH SUCCES कार्यशाला शासनश्री साध्वी श्री सोमलताजी एवं साध्वीवृंद के पावन सानिध्य में आयोजन किया गया है। शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। डोंबीवली महिला मंडल द्वारा सुमधुर मंगलाचरण प्रेरणा गीत द्वारा हुआ।
आचार्य महाप्रज्ञजी साधारण बालक से असाधारण बालक कैसे बनें? विश्व के महान् संत मनोवैज्ञानिक, दार्शनिक कैसे बने ? उन्होंने अपने जीवन के हर मोड़ पर सफलता कैसे अर्जित की ? इसके बारे में बताते हुए शासनश्री साध्वी श्री सोमलताजी ने ओजस्वी वाणी में कहा आचार्य महाप्रज्ञ जी के सफलता का राज था- १-सकारात्मकता, २-सहनशीलता, ३-श्रमशीलता, ४-समयज्ञता
इन रहस्यात्मक सूत्रो को आत्मसात करने से ही वे तेरापंथ सरताज बनें। महिला मंडल को संबोधित करते हुए कहा सफलता के इन चार रास्तों पर आप आगे बढ़ेंगे तो सफलता आपके क़दम चूमेगी।
सफल होने के लिए प्रतिदिन सोने से पहले “मैं सब कुछ कर सकती हूँ।” “सब मेरे मित्र है मैं सबके साथ मैत्री का व्यवहार करुगी। इसकी अनुप्रेक्षा करें और इस माह की नारीलोक का संकल्प सभी बहनों को करवाया।
पदाधिकारी गण संयोजिका बहने निर्णायकगण एवं सभी क्षेत्र से पधारी हुई बहनों का स्वागत मुंबई महिला मंडल सहमंत्री सरोजजी सिंघवी ने किया। जज परिचय डोंबीवली संयोजिका मधुजी कोठारी ने दिया।मुंबई महिला मंडल मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा ने कनेक्ट विद सक्सेस कार्यशाला के बारे में एवं आगामी सूचना दी। साध्वीश्री संचितयशाजी ने बहुत ही सुंदर वक्तव्य द्वारा सभी बहनों को अपनी श्रेणी आरोहण की कहानी सुनाई। सफलता किस तरह क़दम से क़दम मिलाकर आगे बढ़ने में सहयोग देती हैं इस बार में बताया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्टोरी टेलिंग कंपीटिशन के द्वारा सफलतम व्यक्तियों की कहानी 16 प्रतियोगी बहनें मीना धाकड़, सीमा मेहता, प्रिया पगारिया, अंतिमा सिंघवी, सुषमा परमार,पूजा कावड़िया सारीका वागरेचा जिगना गुंदेचा सीमा धोका दीपिका गुंदेचा प्रमिला डांगी के द्वारा बहुत ही जोशीलीपुर्ण प्रस्तुति रही। निर्णायक गण श्रीमती वर्षा मानुधने श्रीमान मयूरेशजी एवं श्रीमती अल्पा बेन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में विजेता रही – प्रथम- नीता ओस्तवाल डोंबिवली, द्वितीय-वर्षा चंडालिया पनवेल, तृतीय- संगीता बाफना वाशी, प्रोत्साहन- मोनिका सिंघवी नेरुल, सीमा मेहतावाशी एवं स्पेशल पुरस्कार श्रीमती जयश्री बेन उल्लासनगर को दिया गया। सभी प्रतियोगी ने बहुत ही रोचक भाव पूर्ण अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अभातेममं से निर्मला जी चंडालिया मुंबई कार्यकारिणी सदस्य सुधा सियाल सुशीला सिंघवी वनीता बाफना कविता श्रीश्रीमाल हेमा बाफना भारती डांगरा विमला डागलिया एवं डोंबीवली वाशी पनवेल CBD बेलापुर कौपर खेरणा उल्हासनगर खारघर उरण इन सभी क्षैत्र से संयोजिका सह संयोजिका एवं उत्साही जागरूक बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कुशल संचालन मुंबई महिला मंडल ई मीडिया प्रभारी अलकाजी मेहता एवं आभार ज्ञापन मुंबई महिला मंडल कोषाध्यक्ष चंदाजी कोठारी ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘बच्चन पांडेय’ में नजर आएंगी कीर्ति सेनन
Next Article UNSC में भारत का नहीं होना संयुक्त राष्ट्र पर सवाल खड़े करता है:एस जयशंकर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर: छठे दिन जप दिवस का आयोजन, सभा अध्यक्ष व टीम ने की साध्वी श्री के दर्शन
social
September 14, 2026
सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?