- 24वें महाप्रयाण दिवस पर आचार्य तुलसी को याद
मुंबई। गणाधिपति गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी के 24वे महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल ,मुम्बई ने एक नए अंदाज में आचार्यश्री की कृति तेरापंथ प्रबोध पर अंताक्षरी का आयोजन किया।उसकी शुरुवात आचार्य श्री महाश्रमणजी के मंगल पाठ के वीडियो से हुई जिसके बाद गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी के जीवन पर एक वीडियो से सबको लाभान्वित कराया गया। कोविड़ 19 का खौफ जहां लोगों को घर के बाहर निकलने से रोक रहा है, वहीं तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई की ‘TEA TIME QUIZ TIME’ की टीम अध्यक्षा भाग्यश्री जी कच्छारा एवं मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा के निर्देशन में अपने स्वाध्याय का होमवर्क निरंतर चालू रखने में सफल रही। इस टीम ने तेरापंथ प्रबोध पर शानदार व ज्ञानवर्धक आध्यात्मिक अंताक्षरी का आयोजन किया जिसमें अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की महामंत्री तरुणाजी बोहरा ,पूर्वाध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा, ट्रस्टी प्रकाशदेवी तातेड़, कार्य समिति से निर्मलाजी चंडालिया, भारतीजी सेठिया , कांताजी डूंगरवाल,जयश्रीजी बड़ाला एवं मुम्बई की कार्यकारीणी, विशेष सहयोगी, परामर्शक, मार्गदर्शक, सारे क्षेत्र की संयोजिका एवं सहसंयोजिका बहनों ने भाग लिया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की महामंत्री तरुणाजी बोहरा, मुम्बई महिला मंडल की अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा, एवं मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा के सुंदर विचारों से वीडियो के माध्यम से बहनों को अवगत कराया। लगभग 200 बहनों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करायी।बहनों ने शीघ्रताशीघ्र बहुत ही रोचक और स्फूर्ति से ऑडियो के माध्यम से प्रस्तुति दी और अपनी प्रतिभा दिखाई। यह अंताक्षरी इसलिए भी अलग रही क्योंकि यह घर बैठे बैठे व्हाट्सएप्प पे ऑडियो के माध्यम से हुई। इस प्रतियोगिता के तीन मुख्य राउंड थे और तीन बोनस राउंड जिसमे मुख्य राउंड में अक्षर से पद्य पहचानना,घटित घटना के चित्रो से पद्य पहचानना और शब्दो की माला और इमोजी से पद्य पहचानना था। बॉनस राउंड आचार्य श्री तुलसीजी के जीवनी पर आधारित प्रश्नउत्तर थे।अंताक्षरी में प्रथम विमलाजी डागलिया,द्वितीय प्रेमलताजी बांठिया,संगीताजी चपलोत एवं सरलाजी गेलड़ा और तृतीय रमीलाजी बड़ाला को प्राप्त हुआ।TEA TIME QUIZ TIME की टीम से गीतांजलीजी बोथरा,सुनिताजी सुतरिया,ओ मीनाजी बड़ाला एवं पिंकीजी सांखला ने सभी का आभार ज्ञापन किया।

