सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तेरापंथ महिला मंडल के say no to plastic ” के महाअभियान का शानदार आगाज़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तेरापंथ महिला मंडल के say no to plastic ” के महाअभियान का शानदार आगाज़

Last updated: October 3, 2019 11:57 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वी जयंती पर प्रधानमंत्री मोदीजी के प्लास्टिक मुक्त देश के आह्वान पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार , “say no to plastic ” के सात दिवसीय महाअभियान का शानदार आगाज़ तेरापंथ महिला मंडल मुंबई ने जुहू बीच पर “मानवश्रृंखला” का निर्माण कर किया जिसकी गूँज पूरे भारतवर्ष तक पहुँची ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुंबई महिला मंडल के मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा ने बताया – इस आयोजन का इतना अच्छे से प्रचार प्रसार हुआ कि उसकी निष्पत्ति के रूप में हजारों हाथ इस श्रृंखला से जुड़े और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का ज़ोरशोर से विरोध हुआ । सर्वप्रथम यह चैन तुलिप स्टार होटल के पीछे के रास्ते से जुड़ी फिर कड़ी से कड़ी जुड़ते हुए यह चैन लगभग 2 किलोमीटर तक बन गयी । इस चैन को सुचारु रूप से जोड़ने के लिए कार्यकारणी की बहने थोड़ी थोड़ी दूरी पर जैन ध्वज के साथ जागरूकता के साथ कार्यरत रही । इसी बीच मुंबई कन्या मंडल द्वारा प्लास्टिक के विरोध में नुक्कड़ नाटिका के द्वारा प्रदर्शन किया एवं सांताक्रुज के महिला मंडल की टीम के साथ कार्यकारणी बहनों से वहाँ पर उपस्थित भाई बहनों और बीच के चाय नास्ते आदि के स्टाल वालों को भी प्लास्टिक से नुकसान की जानकारी देते हुए उन्हें इस श्रृंखला से जुड़ने के लिए प्रेरित किया । मुंबई शहर के सभी क्षेत्रों से केसरिया परिधान में बहने पुरे मुंबई से दक्षिण मुंबई से विरार , परेल से भिवंडी एवं चेम्बूर से पनवेल तक के लगभग 44 क्षेत्रो से लगभग 800 से अधिक संख्या में बहने प्रातः बीच पर पहुँची और और चैन से जुड़ने के साथ साथ महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा द्वारा लिखित स्वच्छता गीत के संगान के माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार किया । प्लास्टिक के बहिष्कार हेतु बहनो द्वारा हस्तनिर्मित पोस्टर्स , एप्रेन , शेफ टोपी और अनेक कलात्मक प्रचार प्रसार की सामग्री से जुहू पर लोगो को सन्देश दिया गया व उत्साह पूर्वक प्लास्टिक के विरोध में नारे लगाए । सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस महाभियान में अपना योगदान देने हेतु मुंबई महिला मंडल के साथ कंधे से कंधा मिलाया अखिल भारतीय महिला मंडल के चीफ ट्रस्टी शांताजी पुगलिया , निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा , नवनिर्वाचित महामंत्री तरुणाजी बोहरा ने । मुख्य अतिथि के रूप में टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत , अंधेरी पश्चिम के विधायक अमितजी साटम , नागरसेविका रेणु जी व सुधाजी , प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेविका चंदा जी रुणवाल की गरिमामय उपस्थिति रही । 6:30 से जो चैन बनानी शुरू हुई वह लगभग 7:40 तक बनती गयी !उपस्तिथ अतिथियों ने मंडल के रोजगार सेंटर की बहनों द्वारा निर्मित 15 मीटर लम्बे बैग को खोला गया व उसके माध्यम से कपडे के बैग के उपयोग का सन्देश जन – जन में दिया गया ! तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुंबई महिला की अध्यक्ष भाग्यश्री जी कच्छारा ने सभी सम्मानीय अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया और कहा – वाकई में आज का यह वातावरण देखकर लग रहा है कि महिलाएँ यदि ठान ले तो किसी भी बुराई को देश में प्रवेश ही न करने दे । स्थानीय विधायक अमितजी साटम ने महिला मंडल के मानवश्रृंखला की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में इतनी सुबह वो भी जुहू बीच पर प्लास्टिक के विरोध में प्रदर्शन करना कोई आसान कार्य नहीं है । आपके इस सशक्त कदम से देश में जरूर जागरूकता आएगी । उन्होंने कहा – प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान में तेरापंथ महिला मंडल के ऐसे सहयोग की हमेशा अपेक्षा रहेगी । रेखा सिंयाल ने अभिनेत्री रतन राजपूत का परिचय दिया । अभिनेत्री रतन राजपूत ने महिला मंडल के इस आगाज़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं नवरात्रि के दिनों में सुबह सुबह पूजा आदि करती हूँ किन्तु आज मुझे यहाँ आना जरूरी लगा और यहाँ आपके इस अभियान में सपोर्ट करके अच्छा अनुभव कर रही हूँ । उन्होंने सभी बहनों को प्रेरणा देते हुए कहा कि बहुत सालों पहले बिना प्लास्टिक के भी हमारा जीवन सुचारु रूप से चल रहा था फिर आज क्यों हम प्लास्टिक के मोहताज हो गए है । आगे बात को बढ़ाते हुए कहा आपसे आज प्रेरणा पाकर मैं भी अपने जीवन से प्लास्टिक को दूर करने की कोशिश करूँगी ,ये कोई ज्यादा मुश्किल कार्य नहीं है ।अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के प्रधान ट्रस्टी शांताजी पुगलिया ने इस अवसर पर विशेष रूप से प्रेषित साध्वी प्रमुखाजी के संदेश का वाचन किया । निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा एवं नवनिर्वाचित महामंत्री तरुणाजी बोहरा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । अभातेमम से निर्मलाजी चण्डालिया , भारती जी सेठिया , मुंबई के निवर्तमान अध्यक्ष जयश्रीजी बडाला पूर्वाध्यक्ष , प्रेमलता जी सिसोदिया , मीनाजी सुराणा , सुनीताजी परमार , कांता जी तांतेड़ , मंजूजी छाजेड़ , सुमनजी बच्छावत निवर्तमान मंत्री श्वेता सुराणा मुंबई महिला मंडल से उपाध्यक्ष रचना हिरण , कोषाध्यक्ष चंदाकोठारी , सहमंत्री सरोजसिंघवी व गीतांजलि बोथरा , कन्यामण्डल प्रभारी संगीता चपलोत , संयोजिका ध्रुवी मादरेचा निशा धोका , जिनल बाफना सम्पूर्ण कार्यकारणी टीम की उपस्तिथि रही । मेवाड़ संघ से रुचिरा सुराणा , बेबी बेन डागलिया , व आशा वडाला ने भी अपनी उपस्तिथि द्वारा सहयोग किया । इस आयोजन में सांताक्रुज से संयोजिका वंदना चपलोत , ममता कोठारी , प्रिया व उनकी टीम एवं स्थानीय युवक परिषद टीम का विशेष योगदान रहा । अनिलजी परमार का भी सम्पूर्ण सहयोग मिला । सांताक्रुज संयोजिका ने सभी का आभार ज्ञापन किया । कार्यक्रम का कुशल संचालन इ – मीडिया प्रभारी अलका मेहता ने किया ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जयपुर को पूरे देश में सबसे साफ रेलवे स्टेशन का खिताब, दूसरे स्थान पर खिसका जोधपुर
Next Article कश्मीर / जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- नाबालिगों को हिरासत में लिए जाने की बात गलत और काल्पनिक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई: “ध्यान से प्राप्त होता है दिशाबोध, रहें बाहर, जीओ भीतर”
social
September 14, 2026
चेम्बूर: छठे दिन जप दिवस का आयोजन, सभा अध्यक्ष व टीम ने की साध्वी श्री के दर्शन
social
September 14, 2026
सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?