मुंबई। दहिसर महिलामण्डल ने अपने पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर रजतजयंती समारोह का आयोजन कांदिवली ऑडिटोरियम में आयोजित किया। पर्यावरण, बेटी बचाओ, देश भक्ति, सास बहू, पिता पुत्र आदि पर महिलामण्डल, कन्यामण्डल, किशोरमण्डल द्वारा डांस,नाटक आदि के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुति पेश की गई।
समारोह में मुम्बई महिलामण्डल अध्यक्षा श्रीमती जयश्री बड़ाला, मंत्री श्वेता सुराणा, सहमंत्री गीतांजलि बोथरा, पूर्व अध्यक्षा सुनिता परमार, भारती सेठिया, उपाध्यक्ष रचना हिरण,कन्यामण्डल सह प्रभारी प्रीति बोथरा,कन्यामण्डल संयोजिका मानसी वागरेचा,ध्रुवी मादरेचा ,कांदिवली संयोजिका सुशीला मादरेचा, तेरापंथी सभा के मंत्री विजय पटवारी, विनोद बोहरा आदि की उपस्थिति रही। दहिसर महिलामण्डल के पूर्व संयोजिका सुशीला डूंगरवाल, नैनाजी बम्ब, बसन्ता भंडारी, जयश्री जी डूंगरवाल सभी का पूरा सहयोग रहा। स्वागत दहिसर संयोजिका श्रीमती मंजू चोरडिय़ा ने तथा आभार यापन सहसंयोजिका रेखा डूंगरवाल ने किया।
सज्जन बम्ब, युवक परिषद के अध्यक्ष रमेश चपलोत ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू चोरडिय़ा, रेखाजी डूंगरवाल, कांता डूंगरवाल, राजेश्री डूंगरवाल, सविता बोहरा व पूरी कार्यकारिणी का सहयोग रहा। संचालन अखिल भारतीय कन्यामण्डल की सहप्रभारी श्रीमती तरुणा बोहरा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केसरीमल लोढा,ते यू प दहिसर का पूरा सहयोग मिला।
तेरापंथ महिला मंडल दहिसर का रजत जयंती समारोह संपन्न

