अहमदाबाद। तेरापंथ महिला मंडल, अहमदाबाद के अध्यक्ष ने अपनी सम्पूर्ण टीम के साथ प्रेक्षा विश्वा भारती कोबा के प्रांगण में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन प्रवास में साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुत विभाजी के सानिध्य में शपथ ग्रहण समारोह सानंद सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी के मुखारविंद से नमस्कार महामंत्र से हुआ।
तत्पश्चात मंडल की बहनों ने भिक्षु अष्टकम के द्वारा मंगलाचरण किया मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती हेमलता परमार ने अध्यक्ष श्रीमती सुशीलाजी खतंग को शपथ ग्रहण करवाया। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुशीला खंतग ने वर्ष 2025-2027 के कार्यकाल की टीम की घोषणा की। तत्पश्चात वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सुशीला खतंग ने पूरी टीम को शपथ ग्रहण करवाई ।
साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभाजी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा – तेरापंथ महिला मंडल का शपथ ग्रहण हुआ है। पद तो एक व्यवस्था है, मूल सेवा करना ही धर्म है। व्यवहार का हमारे जीवन में कितना मूल्य होता है, मंडल के लिए सभी को समय व शक्ति लगानी चाहिए। नई बहनों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पद को भार नहीं उपहार समझे।हमेशा गुरु व संघ के प्रति समर्पण रखना चाहिए।
तेयूप के अध्यक्ष श्री प्रदीप जी बागरेचा ने नई टीम के लिए मंगलकामना शुभेच्छा दी । तेरापंथी सभा की सह मंत्री श्रीमती लाड बाफना ने मंडल को शुभकामनाएं प्रेषित की। मंडल की संरिक्षका श्रीमती रूपम देवी बुरड़ ने भी नई टीम को बधाई दी, एवं सुसंगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीना कोठारी ने किया । मंत्री- श्रीमती रेखा धूपिया ने अपने भावों की अभिव्यक्ति के साथ आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारी गण की उपस्थिति में आयोजित हुआ।आज का कार्यक्रम बहुत ही गरिमामय रहा।
तेरापंथ महिला मंडल,अहमदाबाद द्वारा शपथ ग्रहण समारोह

