By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टीवी पर फिर लौटेगा प्यार का जादू, आ रहा है ‘बड़े अच्छे लगते हैं – नया सीजन’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

टीवी पर फिर लौटेगा प्यार का जादू, आ रहा है ‘बड़े अच्छे लगते हैं – नया सीजन’

Last updated: June 13, 2025 12:05 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न एक बार फिर प्यार का जादू वापस लाने जा रहा है अपने मच अवेटेड शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं नया सीज़न’ के साथ। एक ताज़ा कहानी जो हिंदी टीवी पर सच्चे और दिल से जुड़े रोमांस की मिठास फिर से लाने का वादा करती है। इस बार कहानी में नजर आएंगे हर्षद चोपड़ा (ऋषभ) और शिवांगी जोशी (भाग्यश्री) की नई जोड़ी, जो पहले एपिसोड से ही दिल जीतने को तैयार है। प्यारे लम्हों, दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री और इमोशनल कहानी के साथ ये शो उस प्यार की कमी को पूरा करेगा, जो लंबे वक्त से टीवी पर मिस हो रही थी।
‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक ऐसा शो रहा है जो सालों से हर जनरेशन के दिल में बसा हुआ है। इसने हमेशा प्यार को बेहद सच्चे और समझदार अंदाज़ में दिखाया है। वक्त के साथ प्यार जताने का तरीका बदला है, पहले जहां खत और छोटे-छोटे इशारे थे, अब तेज़ रफ्तार जिंदगी में भी मोहब्बत अपनी जगह बना ही लेती है। नए सीज़न में भी यही दिखाया गया है, आज की अर्बन लाइफस्टाइल में कैसे दो लोग जुड़ते हैं और रिश्तों को मायने मिलते हैं।
अपने किरदार को लेकर हर्षद चोपड़ा कहते हैं, “कुछ कहानियां प्यार से शुरू होती हैं, कुछ टूटे दिल से… लेकिन हमारी कहानी उम्मीद से शुरू होती है। बड़े अच्छे लगते हैं कोई टिपिकल लव स्टोरी नहीं है, ये एक इमोशनल सफर है जहां दो बिलकुल अलग ज़िंदगियां एक अनजानी टक्कर में मिलती हैं। दोनों किरदार—जिन्हें ज़िंदगी ने कहीं ना कहीं तोड़ा है, जो अंदर ही अंदर जख़्मी हैं—एक ऐसे रिश्ते में बंधते हैं जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। ये कहानी तेज़ या ड्रामेटिक नहीं है, बल्कि बहुत ही धीमे, कोमल और इंसानी एहसासों से भरी हुई है। रिशभ का किरदार खुद में एक रहस्य है, जिसे या तो सुलझाना है… या शायद अधूरा ही रहने देना है। ये एक ऐसी जर्नी है जिसमें फिर से भरोसा, विश्वास और जुड़ाव को हर पल के साथ महसूस किया जाता है। इस खूबसूरत दुनिया का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं और 16 जून से सोनी टीवी पर इस कहानी की शुरुआत का इंतज़ार कर रहा हूं।”
शिवांगी जोशी भी अपनी बात रखते हुए कहती हैं, “ये शो प्यार को एक नए और दिल से जुड़े अंदाज़ में दिखाता है। ऐसा प्यार जो धीरे-धीरे पनपता है, सच्चा होता है और मन में बस जाता है। भाग्यश्री की कहानी बहुत ही अपनी सी है। वो एक ऐसी लड़की है जो अपने सपनों, जज़्बातों और अचानक बने एक रिश्ते के बीच संतुलन बना रही है। रिशभ के साथ उसका रिश्ता एक ऐसा साथ दिखाता है जो सच्चा है, ज़मीन से जुड़ा है और चुपचाप दिल में उतर जाता है। मुझे भरोसा है कि ये शो लोगों के दिलों को छू जाएगा और आज के समय के प्यार और साथ निभाने को लेकर एक अलग सोच देगा।”
‘बड़े अच्छे लगते हैं – नया सीजन’ 16 जून से शुरू हो रहा है, जो हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर आएगा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विमान हादसे के बाद अहमदाबाद दुर्घटना स्थल पहुंचे पीएम मोदी, हालात का लिया जायजा
Next Article क्रिएटीविटी हमारे इंडिया की बहुत जेन्यून हॉबी रही है, और हम विश्वपटल पर अच्छा रोल प्ले कर सकते हैंः अर्चना कोचर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुई ‘श्रीकांत’; भावुक हुए तुषार हीरानंदानी और निधि परमार बोले – “यह जीत हर उस इंसान की है जिसने अपनी सीमाओं के आगे हार नहीं मानी”
entertainment
July 18, 2026
‘इश्क़नामा’ के ‘नरक’ को शहनाज़ गिल ने दी अपनी आवाज़
entertainment
July 18, 2026
अनशन के 21वें दिन जंतर-मंतर से जबरन हटाए गए सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके का भूख हड़ताल का ऐलान
national
July 18, 2026
धर्म की शरण लेने वाला परमानंद को कर सकता है प्राप्त : महातपस्वी महाश्रमण
social
July 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?