सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वकीलों से झड़प के विरोध में पुलिस का प्रदर्शन, कमिश्नर पटनायक बोले- हमारे लिए ये परीक्षा की घड़ी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

वकीलों से झड़प के विरोध में पुलिस का प्रदर्शन, कमिश्नर पटनायक बोले- हमारे लिए ये परीक्षा की घड़ी

Last updated: November 5, 2019 2:33 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:तीस हजारी कोर्ट परिसर में पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर दोनों पक्षों का विरोध जारी है। मंगलवार को दिल्ली के पुलिसकर्मियों और उनके परिजन ने पीएचक्यू के बाहर वकीलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके हाथों में ‘सेव द पुलिस’, ‘हमें न्याय चाहिए’, ‘हाउ इज द जोश…लो सर’, ‘बराबर का इंसाफ मिले’ जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं। कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि यह हमारे लिए परीक्षा और प्रतीक्षा की घड़ी है। हमें कानून के रखवाले के तौर पर काम करना है।

2 नवंबर को तीस हजारी कोर्ट की घटना के बाद सोमवार को वकीलों ने हड़ताल और प्रदर्शन किए। इस दाैरान कड़कड़डूमा और साकेत कोर्ट के बाहर वकीलों के द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और धक्कामुक्की की घटनाएं सामने आईं। मारपीट के कुछ वीडियो भी वायरल हैं। दिल्ली पुलिस ने हिंसक झड़प के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है।

‘हम कानून के रखवाले, परीक्षा के साथ प्रतीक्षा की भी घड़ी’

  • कमिश्नर ने कहा, ”दिल्ली पुलिस हमेशा से चुनौतियां देखती आई है। हम हर परिस्थिति को हैंडल करते हैं। पिछले दिनों जो कुछ हुआ वह हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है।  उस दिन (कोर्ट परिसर में झड़प) के मुकाबले अब काफी सुधर आया है। हम कानून के रखवाले हैं और इस व्यवस्था को संभाले रखने की जिम्मेदारी है।”
  • ”परीक्षा के साथ यह प्रतीक्षा की भी घड़ी है, क्योंकि हाईकोर्ट इस मामले को देख रहा है। न्यायिक जांच हो रही है, इसलिए उम्मीद करता हूं कि साकेत कोर्ट और अन्य जगहों पर जो भी घटनाएं हुई हैं, इन्हें हम देखेंगे। न्यायिक जांच में भी कुछ निष्कर्ष निकलेगा। इसलिए धैर्य रखें और ड्यूटी पर वापस जाएं।”

रिजूजू ने पुलिस के समर्थन में ट्वीट किया, बाद में डिलीट किया

केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने ट्वीट किया था, ‘‘पुलिस इसलिए काम नहीं करती है कि कोई उन्हें धन्यवाद दे। यह इस तरह का काम है कि जहां कोई आपको धन्यवाद देता भी नहीं है। यदि वे ऐसा करते हैं तो उनकी निंदा होगी। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो भी निंदा होगी।’’बाद में मंत्री रिजूजू ने अपना ट्वीट डिलीट किया और लिखा, ‘‘यह किसी समूह विशेष के समर्थन का सवाल नहीं है। केवल इतनी सी बात है कि कानून अपने हाथ में न लें।’’

झड़प में दो वकीलों को गोली लगी, 20 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे

तीस हजारी कोर्ट के पार्किंग एरिया में पुलिस वैन और वकील की गाड़ी की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था। वकीलों ने हवालात में घुसने की कोशिश की थी। इसके बाद हिंसक झड़प हुई और दो वकीलों को गोली लगी थी। 20 पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले की न्यायिक जांच, दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और घायलों के बयान दर्ज करने के निर्देश पुलिस कमिश्नर को दिए थे। इसके बाद स्पेशल सीपी और एडिशनल डीसीपी का ट्रांसफर कर दिया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लक्ज़री हॉलीडे:पर्सनल शेफ से लेकर योगा गुरु तक
Next Article धवन को लेकर निराश हैं सुनील गावस्कर
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?