सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तीन राज्यों में कांग्रेस जीती नहीं, भाजपा हारी है : अरविंद केजरीवाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

तीन राज्यों में कांग्रेस जीती नहीं, भाजपा हारी है : अरविंद केजरीवाल

Last updated: December 29, 2018 4:13 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों का मूल चरित्र एक समान होने का दावा करते हुए कहा है कि इन दलों की राजनीति से निराश जनता हर चुनाव में सिर्फ सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए वोट देने को मजबूर है। इसीलिए हाल ही में हुए तीन राज्यों के चुनाव में जनता ने भाजपा को हराया है, सही मायने में यह कांग्रेस की जीत नहीं है।

केजरीवाल ने शनिवार को आप की सर्वोच्च नीति निर्धारक ‘राष्ट्रीय परिषद’ की बैठक में विभिन्न प्रांतों से आए पार्टी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 70 साल में देश नाउम्मीद हो चुका था क्योंकि देश की राजनीति ऐसी हो गई थी कि हर पांच साल में जनता सरकारें बदलने पर मजबूर हो गई। अभी भी जो तीन राज्यों के चुनाव परिणाम आए हैं उनके नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस जीती नहीं है बल्कि भाजपा की हार हुई है।

सत्ता का सदुपयोग कर लोगों का विश्वास जीता

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के चार साल के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं जिसकी बदौलत ही एंटी इन्कम्बेंसी (सत्ताविरोधी लहर) की अवधारणा अब ‘प्रो इन्कम्बेंसी’ में तब्दील हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्ता का सदुपयोग करके आप ने लोगों का यह विश्वास जीता है।

दिल्ली सरकार के कामों में केंद्र ने अटकाए अड़ंगे

इस दौरान केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कामकाज में केन्द्र सरकार द्वारा हरसंभव बाधाएं उत्पन्न करने और केन्द्रीय जांच एजेंसियों से आप नेताओं को प्रताड़ित एवं अपमानित करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की चार सौ फाइलों की जांच करा ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। मैं तो मानता हूं कि आज हमें ईमानदारी का प्रमाणपत्र केंद्र ने दिया है।

अब अपनी भी तो चार फाइल दिखा दें

उन्होंने केंद्र सरकार को राफेल सहित अन्य मामलों की महज चार फाइलें ही दिखाने की चुनौती देते हुए कहा कि आपने दिल्ली सरकार की चार सौ फाइलों देख लीं तो अब अपनी भी तो चार फाइल दिखा दें। केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि हमारे खिलाफ जब भी पुलिस का छापा पड़ता है तो सबसे पहले कांग्रेसी जश्न मनाते हैं।

खट्टर सरकार पर जातिवादी राजनीति का आरोप लगाया

इस दौरान केजरीवाल ने शुक्रवार की रात को हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने की आलोचना करते हुए हरियाणा की खट्टर सरकार पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खट्टर विरोधी बयानबाजी करने के आरोप में आप के 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने का दावा करते हुए भाजपा पर पूरे देश में आतंक का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

उल्लेखनीय है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव की तैयारियों को लेकर आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को किए गए फैसलों पर राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में विचार मंथन का दौर जारी है। समझा जाता है कि बैठक देर शाम तक चलेगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दलित जूनियर की रैंगिंग के आरोप में बेंगलुरू के पांच मेडिकल छात्र गिरफ्तार
Next Article राहुल गांधी मिले भूटान के प्रधानमंत्री से, कहा- भविष्य में भी संवाद जारी रहेगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

गोरेगांव (मुंबई) अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वाधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत गोरेगाँव में अहिंसा दिवस भव्य आगाज
social
October 2, 2026
विलेपार्ले अणुव्रत संगान से हुआ अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का मंगल शुभारंभ
social
October 2, 2026
‘कांतारा’ के 4 साल पूरे, ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने मनाया ब्लॉकबस्टर फिल्म का जश्न
entertainment
October 1, 2026
एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
entertainment
October 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?