सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तीन राज्यों में BJP दे सकती है नए चेहरों को मौका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

तीन राज्यों में BJP दे सकती है नए चेहरों को मौका

Last updated: December 28, 2018 7:06 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:विधानसभा चुनाव हारने के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा नए नेतृत्व को उभारने की तैयारी में है। इनकी शुरुआत इन राज्यों की विधानसभाओं में विधायक दल के नेता के चुनाव से हो सकती है। पार्टी पूर्व मुख्यमंत्रियों की जगह नए चेहरों को लाना चाहती है, ताकि भविष्य के लिए नई पीढ़ी को आगे लाया जा सके।
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान लगातार तेरह साल व छत्तीसगढ़ में रमन सिंह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे। ऐसे में इन राज्यों में भाजपा में दूसरी पंक्ति तो बनी, लेकिन उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जा सका। राजस्थान में भी इसी अवधि में वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष की भूमिकाओं में रही हैं। अब पार्टी इन राज्यों में बदलाव की सोच रही है। हालांकि, तीनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों का मन राज्य में ही रहने का है, लेकिन पार्टी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर इनका उपयोग करना चाहती है।
सूत्रों के अनुसार शिवराज सिंह को पार्टी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है, जबकि रमन सिंह को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
अगले माह चुने जाने हैं नेता
जनवरी में तीनों राज्यों में भाजपा को अपने विधायक दल का नेता चुनना है। जो चुना जाएगा, वही नेता प्रतिपक्ष भी बनेगा। मध्यप्रदेश में नरोत्तम म्रिश्रा का नाम भी इसके लिए चर्चा में है। छत्तीसगढ़ में पार्टी के कई बड़े नेताओं के हार जाने के कारण रमन सिंह नेता चुने जा सकते हैं। राजस्थान में फैसला वसुंधरा राजे की सहमति से होना है। सूत्रों के अनुसार वसुंधरा ने राज्य में ही रहने के संकेत दिए हैं।
यूपी में भाजपा एक चुनाव प्रभारी के साथ उतरेगी  
भाजपा नेतृत्व लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में विशेष योजना पर काम कर रहा है। राज्य में पार्टी एक चुनाव प्रभारी और छह क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी ने एक दिन पहले घोषित किए गए तीन प्रभारियों के बारे में साफ किया है कि वे क्षेत्रीय प्रभारी होंगे। अभी तीन क्षेत्रीय प्रभारी तथा एक चुनाव प्रभारी और घोषित किए जाने हैं।
लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए सबसे कड़ा मुकाबला उत्तर प्रदेश में होने की उम्मीद है। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से अस्सी में से सबसे ज्यादा 71 सीटें जीती थी। इस बार राज्य में सपा-बसपा का गठबंधन होने की प्रबल संभावना है। ऐसा होने पर भाजपा के लिए चुनाव बेहद कड़ा हो जाएगा। पार्टी ने सभी संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अपनी चुनावी तैयारी को चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी घोषित किए थे। इनमें उत्तर प्रदेश के लिए एक प्रभारी और दो सह प्रभारी शामिल थे। एक दिन बाद पार्टी ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश के लिए घोषित किए गए तीनों नेता गोवर्धन झड़पिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा क्षेत्रीय प्रभारी होंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लोकसभा में तीन तलाक बिल पास, पक्ष में 245 और विरोध में पड़े 11 वोट
Next Article वेनेजुएला में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले अणुव्रत संगान से हुआ अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का मंगल शुभारंभ
social
October 2, 2026
‘कांतारा’ के 4 साल पूरे, ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने मनाया ब्लॉकबस्टर फिल्म का जश्न
entertainment
October 1, 2026
एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
entertainment
October 1, 2026
मेरे लिए स्क्रिप्ट हमेशा सबसे पहले आती है, नए निर्देशकों के साथ लगातार काम करने को लेकर आयुष्मान खुराना
entertainment
October 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?