मुंबई:केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया प्रमुख रामदास आठवले ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली कांग्रसे-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन की सरकार पर तंज कसा है। गठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए रामदास आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में तीन पहियों वाली सरकार कब तक चलेगी इसका कोई भरोसा नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के लिए साथ आई है, मगर मुझे नहीं लगता कि तीन पहियों वाली सरकार ज्यादा दिनों तक चलेगी। मुझे लगता है कि चार पहिए की जरूरत थी।
गौरतलब है कि रामदास अठावले ने महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम आने के बाद लगतार बीजेपी के साथ शिवसेना को सरकार बनाने के लिए कहा था। मगर मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना में तनातनी के कारण महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार नहीं बन पाई और बाद में शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार का गठन कर लिया।
तीन पहिया वाली गाड़ी लंबी दूरी तय नहीं सर सकती:रामदास अठावले

