By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टी20 विश्व कप स्थगित करने का समर्थन नहीं करेगा PCB
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

टी20 विश्व कप स्थगित करने का समर्थन नहीं करेगा PCB

Last updated: May 28, 2020 8:00 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

कराची:पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है क वह इस साल होने वाला आईसीसी टी-20 विश्व कप स्थगित करने के किसी फैसले का समर्थन नहीं करेगा, क्योंकि इससे पूरा अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर अस्त व्यस्त हो जाएगा। पीसीबी के एक अधिकारी ने गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक से पहले कहा कि पाकिस्तान इस मामले में आईसीसी के फैसले का इंतजार करेगा।

उन्होंने कहा ”अभी मई महीना चल रहा है और काफी समय है। आईसीसी सदस्यों को इंतजार करना चाहिए कि कोरोना वायरस महामारी की स्थिति क्या रहती है। दो महीने बाद भी इस पर फैसला लिया जा सकता है।”

एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित किए जाने की खबरों से नाखुश पीसीबी
उन्होंने कहा, ”अभी कोई क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है लेकिन दो महीने बाद वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को इंग्लैंड में खेलना है और उसके बाद फैसला लिया जा सकता है।” सूत्रों ने कहा कि पीसीबी एशिया कप और टी-20 विश्व कप स्थगित किए जाने की अटकलों से खुश नहीं है। इससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड को आईपीएल के लिए संभावित विंडो मिल जाएगी।

आईसीसी ने टी-20 विश्व कप स्थगित करने की खबरों को किया खारिज
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट को स्थगित करने की खबरों को खारिज कर दिया है। लेकिन इस बात की भी अटकलें तेज हैं कि कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट को 2022 तक स्थगित किया जा सकता है। भारत में मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि आईसीसी के सदस्यों के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी है कि इस वर्ष होने टी-20 विश्व कप को वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के कारण वर्ष 2022 तक स्थगित किया जा सकता है। इस बात को लेकर आईसीसी बोर्ड की गुरूवार को होने वाली बैठक में कोई फैसला होगा।

18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक खेला जाना टी-20 विश्व कप
आईसीसी बोर्ड की बैठक में कोरोना के कारण उत्पन्न स्थिति से क्रिकेट के प्रभावित होने और विश्व कप के भविष्य पर विचार किया जाएगा। विश्व कप को ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक खेला जाना है।आईसीसी का हालांकि कहना है कि उसने टी-20 विश्व कप को स्थगित करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है और ऑस्ट्रेलिया में इसकी तैयारियां चल रही हैं।

अलग-अलग विकल्पों पर चल रहा विचार
आईसीसी सदस्य कोरोना वायरस के कारण विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें इसे 2021 के शुरू में आयोजित कराने से लेकर 2022 में आयोजित करने के विकल्प शामिल हैं। आईसीसी बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार कोरोना के कारण इस साल विश्व कप आयोजित करना काफी मुश्किल होगा।

टी-20 विश्व कप स्थगित होने पर आईपील को मिल सकती है विंडो
हालांकि गुरुवार (28 मई) को कोई आधिकारिक घोषणा होने की संभावना मुश्किल लगती है, लेकिन मेजबान और प्रसारकों के हितों को देखते आईसीसी को जल्द ही फैसला करना होगा। यदि ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप स्थगित होता है तो उस समय आईपीएल के 13वें संस्करण को आयोजित करने का रास्ता खुल सकता है। आईपीएल को कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है जबकि यह 29 मार्च से शुरू होना था। यदि इस साल आईपीएल नहीं होता है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 3 दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू हो सकती है ऑस्ट्रेलिया vs भारत टेस्ट सीरीज
Next Article बीसीसीआई को भरोसा, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी भारत से छीनकर ‘आत्महत्या’ जैसा कदम नहीं उठाएगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?