सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टैक्सी फ्री शॉपिंग का उठाएं मज़ा, फिलाडेल्फिया के इन 6 मार्केट्स से
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

टैक्सी फ्री शॉपिंग का उठाएं मज़ा, फिलाडेल्फिया के इन 6 मार्केट्स से

Last updated: July 23, 2019 10:34 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

शॉपिंग मे बेशक आपके पैसे तो खर्च होते हैं लेकिन साथ ही ये एक बहुत ही बेहतरीन थेरेपी भी मानी जाती है जो आपके खराब मूड को मिनटों में अच्छा कर सकती है। तो अगली बार जब भी मूड खराब हो एक बार इस थेरेपी को जरूर आजमाएं।
फिलाडेल्फिया, अमेरिका के बहुत ही खास शहरों में से एक है जहां घूमने-फिरने के साथ ही शॉपिंग के भी तमाम सारे ऑप्शन्स मौजूद हैं। डिज़ाइनर आउटफिट्स से लेकर फैशनेबल जूलरी और स्टाइलिश एक्सेसरीज़ हर एक की शॉपिंग आप यहां आकर कर सकते हैं। फिलाडेल्फिया के ये मार्केट्स खासतौर से टैक्स फ्री शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
King of Prussia Mall
ये अमेरिका की एक ऐसी जगह है जहां से आप टैक्स फ्री शॉपिंग कर सकते हैं। है ना खुशी की बात। मॉल में बूटिक, रेस्टोरेंट्स हर एक के लिए अलग-अलग शॉप मौजूद है। 400 से भी ज्यादा दुकानें हैं जिनमें आप अपनी जरूरत का हर एक सामान खरीद सकते हैं। यहां जैसी दुकानें कहीं और देखने को नहीं मिलती।
Philadelphia premium outlets
Philadelphia premium outlets में शॉपिंग किसी जन्नत से कम नहीं क्योंकि यहां लगभग 150 फैशन ब्रांड्स मौजूद हैं जिनमें आप 25% से 65% तक डिस्काउंट्स का फायदा उठा सकते हैं। डिज़ाइनर आउटफिट्स से लेकर ब्रांडेड स्पोर्ट्स वेयर्स, फुटवेयर्स, एक्सेसरीज़, जूलरी, गिफ्ट आइटम्स और भी कई सारी चीज़ों की शॉपिंग के लिए ये जगह है परफेक्ट।
Philadelphia Mills
200 से भी ज्यादा पॉप्युलर स्टोर्स वाला Philadelphia Mills, बहुत ही बड़ा आउटलेट और रिटेल शॉपिंग डेस्टिनेशन है। जहां से आप आउटफिट्स, फुटवेयर्स, जूलरी हर तरह की खरीददारी कर सकते हैं। इतना ही नहीं शॉपिंग के अलावा यहां डिनर और एंटरटेनमेंट के भी तमाम ऑप्शन मौजूद हैं। यही वजह है कि यहां बाकी जगहों से ज्यादा भीड़ नज़र आती है।
Macy’s Center City
अमेरिका का बहुत ही बड़ा डिपॉर्टमेंट स्टोर, जहां Ralph Lauren, Calvin Klein, Clinique, Estee Lauder और Levis जैसे लगभग 740 से भी ज्यादा ब्रांड हैं। जिनके प्रोडक्ट्स अमेरिका ही नहीं, बाहरी देशों में भी सप्लाई किए जाते हैं और ऑनलाइन भी अवेलेबल हैं।
Jeweler’s Row
जैसा की नाम से ही जाहिर हो रहा है कि ये मार्केट खासतौर से जूलरी के लिए है। यहां एक या दो नहीं, बल्कि कई सारी जूलरी शॉप है जहां से आप लेटेस्ट, डिज़ाइनर जूलरी की शॉपिंग कर सकते हैं और साथ ही टेस्टी फूड्स भी, क्योंकि यहां कई सारे रेस्टोरेंट्स भी मौजूद हैं। ज्वैलर्स रो को अमेरिका का सबसे पुराने डायमंड डिस्ट्रीक्ट के तौर पर जाना जाता है। इंडिपेंडेंस हॉल और द लिबर्टी हॉल के नज़दीक ही है। Pennsylvnia Convention Center से वॉक करते हुए आप आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं।
Chestnut Hill business District
बूटिक, गैलरी, फर्निशिंग स्टोर्स और बेहतरीन रेस्टोरेंट्स से गुलज़ार रहता है Chestnut Hill, यहां 100 से भी ज्यादा दुकानें हैं जहां से आप कपड़ें ही नहीं एंटीक गिफ्ट आइटम्स की भी खरीददारी कर सकते हैं। बैंक, स्पॉ, सिगार स्टोर्स, फार्मर मार्केट के अलावा और भी कई तरह की दुकानें कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए मौजूद हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हर मर्ज की दवा बन गई है डाइट, जानिए कौन सी डाइट है आपके लिए सही
Next Article कुमारस्‍वामी सरकार के विश्‍वास मत में गैरहाजिर रहने पर मायावती ने बीएसपी विधायक को पार्टी से निकाला
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?