सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ममता बोलीं- खत्म हो चुकी है मोदी सरकार की एक्सपायरी डेट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

ममता बोलीं- खत्म हो चुकी है मोदी सरकार की एक्सपायरी डेट

Last updated: January 19, 2019 6:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कोलकाता: कोलकाता में विपक्ष की रैली में बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर काम करने का वादा करते हैं और प्रधानमंत्री कौन होगा इस पर फैसला हम लोकसभा चुनाव के बाद करेंगे। विपक्षी नेताओं पर सीबीआई और ईडी के चल रहे मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब आपने किसी को नहीं छोड़ा तो हम लोग आपको क्यों छोड़ेंगे?

आपके साथ आए तो ठीक नहीं तो सब चोर हैंः ममता
कोलकाता में विपक्ष के महासम्मेलन में ममता काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। उन्होंने तंज भरे लहजे में बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर खूब निशाना साधा। मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना हमारी संस्कृति नहीं है लेकिन आपने किसी को नहीं छोड़ा। फिर सब आपको क्यों छोड़ेंगे? उन्होंने कहा कि जब लोग आपके साथ आएं तो ठीक है। अगर आपके साथ नहीं हैं तो सब चोर हैं।’

शायराना अंदाज में ममता ने बोला हमला
उन्होंने कहा कि आप संविधान बदल देते हैं, इतिहास बदल देते हैं, भूगोल बदल देते हैं। जब आप सब बदल देते हैं तो हम क्यों नहीं बदल सकते। हम मोदी सरकार बदल देंगे। मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए ममता ने कहा कि चुनाव से पहले इन्होंने 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन इनके कार्यकाल में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। ममता अपने भाषण के दौरान शायराना अंदाज में भी दिखाई दीं। शायरी से अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि ‘मुद्दई लाख चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है।’

विपक्ष के पीएम उम्मीदवार पर दिया जवाब
महागठबंधन के नेता के सवाल पर बंगाल की सीएम ने कहा कि वह पूछते हैं कि नेता कौन होगा? हमारे यहां हर कोई लीडर है। आपकी पार्टी लीडरलेस हो गई है जहां एक अध्यक्ष और एक पीएम ही दिखाई देते हैं। ममता ने सीबीआई संकट के हवाले से भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले हम लोग सीबीआई की कितनी इज्जत करते थे लेकिन इन लोगों ने उसकी इज्जत नष्ट कर दी है। विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के सवाल पर ममता बोलीं कि हमारी चिंता यह नहीं है कि कौन प्रधानमंत्री होगा। हमारी चिंता है कि बीजेपी जाए और बीजेपी चली जाएगी तो हम प्रधानमंत्री तय कर लेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आईआरसीटीसी घोटाला: दिल्ली की एक अदालत ने लालू प्रसाद यादव को दी जमानत
Next Article अन्ना हजारे 30 जनवरी को फिर से करेंगे भूख हड़ताल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?