लुधियाना। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी सुशिष्य मुनि श्री हिमांशु कुमार जी के सानिध्य में 73 वे स्वतंत्रता दिवस पर तेरापंथ भवन लुधियाना में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित श्रावक समाज उपस्थित रहा । ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का संगान किया गया । तेरापंथ युवक परिषद की पूरी टीम का भरपूर सहयोग रहा । मुनि श्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरमाया की हम संयम साधना को अपनाते हुए सही मायनों में स्वतंत्रता का जीवन जी सकते है ।
स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना में मुनि हिमांशु कुमार जी के सानिध्य में ध्वजारोहण

