सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सवर्ण आरक्षण: राज्यसभा में संख्याबल कम लेकिन सरकार आश्वस्त
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सवर्ण आरक्षण: राज्यसभा में संख्याबल कम लेकिन सरकार आश्वस्त

Last updated: January 9, 2019 8:55 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण देने वाले संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने में सरकार की असल परीक्षा आज (बुधवार) को राज्यसभा में होगी। सरकार को आशंका है कि सपा (SP), बसपा , राजद समेत कुछ दल कुछ मुश्किलें जरूर खड़ी कर सकते हैं। लेकिन इस बात को लेकर सरकार आश्वस्त है कि विधेयक पर होने वाले मतदान का ये दल विरोध नहीं कर पाएंगे। क्योंकि कोई भी दल सवर्णों की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहेगा।

आम चुनावों से ठीक पूर्व सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण के कदम के नफा-नुकसान को सभी दल समझ रहे हैं। आरक्षित जातियों के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियां भी महसूस कर रही हैं कि भाजपा ने यह कदम उठाकर चुनाव में अपनी कई सीटें पक्की कर ली हैं। लेकिन ये दल समय-समय पर सवर्ण वोटों की खातिर आर्थिक रूप से कमजोर उच्च जातियों को आरक्षण की मांग करती रही हैं। इसलिए वह अब भी समर्थन कर रही हैं। सपा-बसपा ने इसका समर्थन करते हुए एससी/एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण बढ़ाने की मांग की है। करीब-करीब ऐसी ही मांग राजद ने भी की है। तृणमूल कांग्रेस का रुख करीब-करीब कांग्रेस जैसा है, वह कहती है कि सरकार पहले नौकरियां बढ़ाए।

इसी प्रकार वामपंथी दल भी आर्थिक रूप से कमजोरों को आरक्षण का समर्थन करते हैं लेकिन इसे लागू करने के तौर-तरीकों और आय की सीमा का विरोध कर रहे हैं। कुछ दलों- बीजेडी, टीआरएस, टीडीपी आदि ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।तमिलनाडु में जहां आरक्षण 69 फीसदी तक पहुंच चुका है, वहां की प्रमुख पार्टी अन्नाद्रमुक, द्रमुक और अन्य दल भी अभी अपना मत स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। राज्यसभा में अन्नाद्रमुक के 13 सांसद हैं। मोटे तौर पर पार्टी की तरफ से अभी तक यही बयान आया है कि वह इसे संविधान की भावना के अनुरूप नहीं मानती है, क्योंकि संविधान में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का प्रावधान नहीं है। लेकिन यह तर्क इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है कि अब संविधान में ही संशोधन हो रहा है। इसलिए विरोध का कोई ठोस आधार नहीं बनता है।

सत्तापक्ष को असल चिंता सपा-बसपा के रुख को लेकर है। सीबीआई छापों को लेकर सपा कई दिन से सदन नहीं चलने दे रही है। बसपा, उसका साथ दे रही है। सपा के 13 और बसपा के 4 सांसद हैं। अगर यह विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा तो सरकार को असल दिक्कत सदन को सुचारू करने में मुश्किल होगी।

कांग्रेस ने हालांकि विधेयक का लोकसभा में समर्थन किया है और संसद के बाहर भी समर्थन किया है। इसलिए उम्मीद है कि राज्यसभा में भी उसका रुख स्पष्ट रहेगा। लेकिन सरकार की यह आशंका खत्म नहीं हुई है कि तीन तलाक विधेयक की तरफ कांग्रेस इस मामले को कहीं किसी और बहाने मसलन विमर्श के लिए समिति को भेजने आदि कारण से राज्यसभा में न अटका दे।

ये है राज्यसभा की स्थिति
राज्यसभा में 244 सांसद हैं। सरकार को इसे पारित करने के लिए दो तिहाई यानी 163 सांसदों का समर्थन चाहिए। एनडीए सांसदों की संख्या 100 से नीचे ही है। कांग्रेस के 50 सांसद हैं। आप, तृणमूल समेत कुछ दलों ने समर्थन का ऐलान किया है। इस प्रकार सबकुछ ठीकठाक चला तो विधेयक के पारित होने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल और केजरीवाल से मिले चंद्रबाबू, महागठबंधन सहित कई मुद्दों पर चर्चा
Next Article पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात, मैदानों में ठिठुरन
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नेशनल प्रेस क्लब चुनाव: राजकुमार पाण्डेय ने जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, अब्बास अली खान बने प्रस्तावक
state
November 24, 2026
11वीं के छात्र के इश्क में ऐसी दीवानी हुईं मैडम, स्कूल से निकलीं तो पहुंच गईं लखनऊ! पुलिस ने देर रात दोनों को ढूंढ निकाला
state
November 24, 2026
आठ साल बाद खुला फर्जी रसीदों का खेल, 19 ग्राहकों के 3.26 लाख रुपये डकारने का आरोप
state
November 24, 2026
रश्मिका मंदाना: महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी
entertainment
November 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?