मुंबई:कोरोना वायरस लॉकडाउन में जॉन अब्राहम के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि इस साल फरवरी में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ अयप्पनम कोशियुम (Ayyappanum Koshiyum)’ का जॉन अब्राहम हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद जॉन ने ट्वीट करते हुए दी है। हालांकि फिल्म में अहम रोल कौन प्ले करेगा अभी इस बात की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
जॉन ने ट्विटर पर लिखा, ‘अयप्पनम कोशियुम’ एक ऐसी फिल्म है जो एक्शन, थ्रिल और अच्छी कहानी के बीच बैलेंस बनाती है। जेए एंटरटेनमेंट में हम दर्शकों के लिए बेहतरीन और प्रभावशाली लाते हैं। हमें उम्मीद है कि हम हिंदी में एक दिलचस्प फिल्म बना पाएंगे।” खबरों की मानें तो जॉन अब्राहम ने इसके लिए रीमेक राइट्स भी ले लिए हैं। सत्य द्वारा निर्देशित किये गए इस फिल्म को जॉन अब्राहम के बैनर ‘जेए एंटरटेनमेंट’ तले बनाया जाएगा।
बता दें कि सत्य द्वारा निर्देशित और पृथ्वीराज सुकुमारन- बीजू मेनन द्वारा अभिनीत इस फिल्म को बहुत प्रशंसा मिली और जब यह इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई तो बहुत बड़ी सफलता मिली। इस मलयालम फिल्म में रंजित, गोवरी नंदा , अनिल नेदुमंगद नजर आए थे।

