सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अब हिंदी और प्रादेशिक भाषाओं में पढ़ें फैसले
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अब हिंदी और प्रादेशिक भाषाओं में पढ़ें फैसले

Last updated: July 18, 2019 9:42 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्‍ली: सुप्रीम कोर्ट के फैसले अब आप हिंदी और कुछ प्रादेशिक भाषाओं में भी पढ़ पाएंगे। कोर्ट की वेबसाइट पर हिन्दी सहित नौ भाषाओं में अनुवादित फैसले गुरुवार से ही अपलोड होने शुरू हो गए। हिंदी या प्रादेशिक भाषा में फैसले पढ़ने के लिए सबसे पहले आपको सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर जज़मेंट के बगल में एक अलग आईकन उपलब्ध है, जिसमें Vernacular Judgment यानि प्रादेशिक भाषा में फैसले लिखा मिलेगा। इसे क्लिक करने पर हिन्दी और अन्य भाषाओं मे जज़मेंट दिखेंगे।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट देश की सर्वोच्च अदालत है और इसका फैसला अंतिम होता है। अब तक सुप्रीम कोर्ट के फैसले अंग्रेजी में ही उपलब्ध होते थे, जिसके कारण अंग्रेजी न जानने वाले मुवक्किलों के लिए अपने मुकदमें का फैसला समझना मुश्किल होता है और वे इसके लिए वकीलों पर निर्भर होते थे। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। अब लोग अपने मुकदमें का फैसला अपनी भाषा में पढ़ और समझ पाएंगे।

जिन छह भाषाओं में सुप्रीम कोर्ट के फैसले उपलब्ध होंगे वे हैं हिंदी, तेलगू, असमिया, कन्नड़, मराठी, और उडि़या। माना जा रहा है कि अंग्रेजी का फैसला आने के बाद हिंदी व अन्य भाषाओं में वही फैसला उपलब्ध होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। गत वर्ष राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की प्रति हिंदी सहित अन्य भाषाओं में उपलब्ध कराने की जरूरत पर बल दिया था। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने पद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि सुप्रीम कोर्ट हिंदी सहित अन्य प्रादेशिक भाषाओं में भी फैसले उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है, ताकि अंग्रेजी न जानने वाले लोगों को अपने मुकदमें का फैसला समझने के लिए वकील पर निर्भर न रहना पड़े।

मुख्य न्यायाधीश ने उस समय कहा था कि कई बार फैसला ऐसा आता है, जिसमें व्यक्ति की सारी जमीन जायदाद चली जाती है, लेकिन अपनी भाषा में फैसला उपलब्ध न होने के कारण व्यक्ति जीवन बदलने वाले उस फैसले को पढ़ और समझ भी नहीं पाता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट फैसलों को हिंदी व अन्य प्रादेशिक भाषाओं में उपलब्ध करा रहा है।

बता दें कि हिन्दी व अन्य प्रादेशिक भाषाओं में फैसले उपलब्ध कराना सिर्फ इन छह भाषाओं तक सीमित नहीं है। धीरे-धीरे करके सभी भाषाओं में फैसले की प्रति उपलब्ध कराने का प्रयास होगा, लेकिन अभी फिलहाल पहले चरण में छह भाषाओं में फैसले उपलब्ध होंगे। यह भी माना जा रहा है कि शुरुआत में जमीन जायदाद या लोगों के व्यक्तिगत मुकदमों से जुड़े फैसलों को इन भाषाओं में उपलब्ध कराने की प्राथमिकता होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गड्ढो ने 10 साल में छीन ली 164 लोगों की जिंदगी
Next Article तापसी पन्नू ने ट्रोलर्स की उड़ाई खिल्ली! बोलीं- ‘काफी एंटरटेनिंग होते हैं’
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?