सुकमा:छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में पुलिस बल के दो जवान शहीद हो गए हैं।
स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एंटी नक्सल ऑपरेशन) डीएम अवस्थी ने बताया कि हमने अभी तक 9 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं और इसमें इजाफा हो सकता है।
अवस्थी ने बताया कि डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड (डीआरजी), सीआरपीएफ और स्पेशल टास्क फोर्स ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जहां एनकाउंटर चल रहा है उस पूरे इलाके को घेर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि सुकमा जिल के एल्मागुडा गांव के जंगल क्षेत्र में जब 206 कोबरा बटालियन के जवान गश्त कर रहे थे तो उसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। यह मुठभेड़ सोमवार दोपहर को हुई।
इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक ‘भार्मर’ बंदूक और कुछ आईईडी बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
सुकमा में मुठभेड़ के बाद 9 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद

