बुलंदशहर:यूपी के बुलंदशहर में मंगलवार को हिंसा में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी योगेश राज अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद बजरंग दल का सदस्य योगेश राज पहली बार सामने आया है और खुद को बेकसूर बताया है।
योगेश राज सोशल मीडिया में जारी वीडियो में कहा है कि उस दिन दो घटनाएं घटित हुए थी एक स्याना में गौकशी की घटना हुई थी। जिसकी सूचना पाकर मैं थाने पहुंचा था और मामले की शिकायत दर्ज करा रहे था। उसी वक्त मुझे पता चला कि कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया है।
पुलिस पर ग्रामीणों के हमले में एक पुलिसवाले को गोली लगी है और एक युवक को गोली लगी है। योगेश राज का कहना है कि हमारी मांग पूर्ण कर पुलिस केस लिख रही थी तो बजरंग दल कोई आंदोलन क्यों करता।
योगेश राज ने कहा कि मैं दूसरी घटना के उक्त स्थल में मौजूद नहीं था। मेरा दूसरी घटनाओं से कोई लेना देना नहीं है। मुझे ईश्वर न्याय दिलाएंगे मुझे पूर्ण विश्वास है।
सुबोध कुमार की हत्या का आरोपी योगेश राज बोला, मैं बेकसूर

