सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्ट्राइक रेट को लेकर पुजारा ने कहा- ‘मैं सहवाग और वॉर्नर नहीं बन सकता’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

स्ट्राइक रेट को लेकर पुजारा ने कहा- ‘मैं सहवाग और वॉर्नर नहीं बन सकता’

Last updated: March 20, 2020 8:10 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय टेस्ट क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अक्सर अपने स्लो स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। मौजूदा समय में वो भले ही टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हैं, लेकिन फिर भी धीमे गति से रन बनाने के लिए वो कई बार सवालों के घेरे में आ चुके हैं। अपने स्लो स्ट्राइक रेट को लेकर पुजारा ने कहा कि वो वीरेंद्र सहवाग या डेविड वॉर्नर नहीं बन सकते हैं। सहवाग और वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में भी तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर हैं।

पुजारा ने हाल में रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच में सौराष्ट्र की ओर से 237 गेंद पर 66 रनों की पारी खेली थी। पुजारा का कहना है कि वो धीमी बल्लेबाजी को लेकर तनाव नहीं लेते हैं क्योंकि उन्हें अपनी बैटिंग स्टाइल के बारे में पता है और साथ ही टीम मैनेजमेंट भी इस बात को समझता है। पुजारा ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस बारे में ज्यादा कुछ बात करने के लिए है। मीडिया में इस बात को अलग तरह से पेश किया जाता है, लेकिन टीम मैनेजमेंट में पूरा समर्थन देता है। मेरे ऊपर कप्तान (विराट कोहली), कोच (रवि शास्त्री) की ओर से भी कोई दबाव नहीं है।’

‘टीम मैनेजमेंट को मेरी बैटिंग स्टाइल पता है’

न्यूजीलैंड में पहले टेस्ट मैच में पुजारा ने काफी गेंद खेली थी, लेकिन बड़ी पारी खेले बिना ही आउट होकर पवेलियन लौटे थे, जिसके बाद कप्तान विराट ने उनका नाम लिए बिना कहा था कि बाहर टेस्ट मैचों में डिफेंसिव नहीं अटैकिंग बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा, ‘मैं इस बात को साफ करना चाहता हूं कि जब भी स्ट्राइक रेट की बात होती है, लोग टीम मैनेजमेंट की ओर इशारा करने लगते हैं, लेकिन आपको बता दूं कि मेरे ऊपर टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई दबाव नहीं है। टीम मैनेजमेंट को मेरी बैटिंग स्टाइल पता है और वो ही मेरे लिए अहम है।’

‘मैं वॉर्नर या सहवाग नहीं बन सकता’

सोशल मीडिया पर चेतेश्वर पुजारा से लोगों ने रणजी ट्रॉफी फाइनल के दौरान पूछा था कि क्यों मैं 10 रन बनाने के लिए इतना समय लेता हूं। जब इसको लेकर पुजारा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘लोगों की आदत होती है कि वो एक आदमी के पीछे पड़ जाते हैं, लेकिन यह सिर्फ मेरी बात नहीं है, लेकिन अगर आप बाकी टेस्ट सीरीज देखें, जिसमें मैंने रन बनाए हों, जितना समय मैंने लिया है, उतना ही समय विरोधी टीम के बल्लेबाजों ने भी लिया है।’ पुजारा ने कहा, ‘मुझे पता है कि मैं डेविड वॉर्नर या वीरेंद्र सहवाग नहीं बन सकता हूं, लेकिन अगर एक सामान्य बल्लेबाज क्रीज पर टिकने में समय ले रहा हो तो इसमें कोई बुराई नहीं है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आईपीएल सिर्फ खेल की बात नहीं लोगों की सुरक्षा का मामला हैः खेल मंत्री किरण रिजिजू
Next Article 31 मार्च तक के लिए बंद हुई मुंबई की एसी लोकल ट्रेन सेवा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
social
September 11, 2026
चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?