By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सतीश-लवलिना-पूजा ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

सतीश-लवलिना-पूजा ओलंपिक टिकट से एक कदम दूर

Last updated: March 3, 2020 8:21 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता लवलिना बोगोर्हेन (69 किग्रा), एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता पूजा रानी (75 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश कुमार (91 किग्रा) इस वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक का टिकट पाने से महज एक कदम दूर हैं। यह तीन मुक्केबाज जॉर्डन के अम्मान में शुरू हो रहे एशिया/ओसनिया ओलंपिक क्वालिफायर में एक जीत हासिल कर ओलंपिक का टिकट हासिल कर सकते हैं। भारत के आठ पुरुष और पांच महिला मुक्केबाज टूर्नामेंट में उतर रहे हैं और इन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने पर टोक्यो का टिकट मिल सकता है।

टूर्नामेंट के ड्रॉ के अनुसार छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) अपनी पहली दो बाउट जीत अगर सेमीफाइनल में पहुंच जाते हैं तो वे भी ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लेंगे।

अमित पंघाल अपने वर्ग में जहां टॉप सीड हैं जबकि सतीश (91 किग्रा) में चौथे सीड हैं। विश्व चैंपियन मैरीकॉम अपने वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। इनके अलावा लवलिना और पूजा अपने-अपने वर्गों में क्रमश: दूसरी और चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।

पुरुषों में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्णन (69 किग्रा), सचिन कुमार (81 किग्रा) और नमन तंवर (91 किग्रा) को एशियाई क्वालिफायर में अपने ज्यादा से ज्यादा मुकाबले जीत सेमीफाइनल में पहुंचना होगा जिसके बाद ही वह टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर सकते हैं।

एशिया चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (57 किग्रा) को ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए अपने वर्ग में तीन-तीन मुकाबले जीतने होंगे, जबकि विश्व चैंपियनशिप की पूर्व कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और साक्षी (57 किग्रा) को टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए दो राउंड जीतने होंगे।

मैरीकॉम के सामने सबसे बड़ी चुनौती तीसरी सीड वियतनाम की ताम थी एनगुएन हो सकती हैं, जिनके साथ उनका मुकाबला सेमीफाइनल में हो सकता है। एनगुएन ने 2018 में हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

अमित पंघाल का मुकाबला मंगोलिया के एंखमनादख खारखु और ताजिकिस्तान के शुहरत सबजालेव के बीच बाउट के विजेता से होगा जबकि सेमीफाइनल में पंघल का मुकाबला पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव से हो सकता है। भारत की तरफ से गौरव (57 किग्रा) और आशीष (75 किग्रा) वर्ग में मंगलवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफायर्स: गौरव और आशीष प्री-क्वार्टर फाइनल में
Next Article ब्रिटेन में होगी नवाज शरीफ की सर्जरी, तब तक नहीं कर सकेंगे यात्रा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?