सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्टीमर पर प्रयागराज से वाराणसी चलीं प्रियंका वाड्रा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

स्टीमर पर प्रयागराज से वाराणसी चलीं प्रियंका वाड्रा

Last updated: March 18, 2019 12:59 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

प्रयागराज: पुरखों की धरती प्रयागराज से आज कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी अभियान का बिगुल फूंकेंगी। स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद प्रियंका गांधी ने संगम क्षेत्र का रुख किया और अक्षय वट के बाद लेटे हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया।
प्रियंका गांधी वाड्रा कल देर रात लखनऊ से प्रयागराज पहुंची और स्वराज भवन में रात्रि प्रवास करने के बाद आज सुबह संगम का रुख किया। प्रियंका गांधी ने यहां पर अक्षय वट दर्शन के बाद हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद सड़क मार्ग से मनइया घाट जाएंगी। वहां से स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू करेंगी।
प्रयागराज में प्रियंका ने अक्षय वट दर्शन के बाद किया हनुमान मंदिर में पूजन
प्रियंका गांधी ने यहां पर अक्षय वट दर्शन के बाद हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद सड़क मार्ग से मनइया घाट जाएंगी। वहां से स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू करेंगी।
संगम में पूजा करने के बाद नाव से उस पार अरैल घाट पहुंची प्रियंका। वहां से कार से मनइया जाएंगी। जहां से स्टीमर से जल यात्रा शुरू करेंगी।संगम पर प्रियंका गांधी ने नारियल चढ़ाकर गंगा आरती की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रचार का आगाज प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज से कर रही हैं। इसका नाम गंगा यात्रा है। प्रियंका गांधी अपने पुरखों की धरती प्रयागराज से गंगा नदी में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी।
प्रियंका की यह बोट यात्रा तीन दिन में करीब 140 किलोमीटर की होगी। अपनी इस यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी पीएम मोदी को भी सीधे तौर पर जवाब देंगी। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान वह जगह-जगह पर मंदिर में दर्शन भी करेंगी।
संगम क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ विधायक अराधना मिश्रा तथा अन्य नेता मौजूद थे।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने संगम में गंगा जल अपने ऊपर छिड़का।
17वीं लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में नेता और उम्मीदवार आमजन तक पैठ बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अलग अंदाज में चुनाव प्रचार में उतर रही हैं। चुनावों में बड़े-बड़े शहरों में रोड शो के बढ़ते चलन को दरकिनार कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने जलमार्ग को चुना।
वह प्रयागराज से वाराणसी का दौरा करते समय स्टीमर से गंगा नदी के तट पर बसे कई गांवों में जाएंगी, वहां बालू श्रमिकों, मछुआरों के साथ बुनकरों व कृषकों से भी मिलेंगी। सक्रिय राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी घर प्रयागराज से ही प्रचार का आगाज करने जा रही हैं। आज उनका प्रचार अभियान संगम तट से शुरू हो गया। अक्षय वट के दर्शन के बाद संगम के पास बड़े हनुमान मंदिर में पूजन कर उनका काफिला करछना के मनैया घाट से वाराणसी की ओर स्टीमर से बढ़ा।
इसके बाद रवनिका, कबरा, डीहा, शिवगुलाम सिंह का पूरा, सेमरहा, रामपुर उपरहार, गड़ैला, खजुरौल, बबुरा, लकटहा तक जाएंगी। इसके बाद उनकी स्टीमर का रुख गंगा के दूसरे छोर हो जाएगा। वहां दुमदुमा में ग्रामीणों से मुलाकात कर वह सिरसा जाएंगी, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही कस्बा वासियों से मुलाकात करेंगी। यहां से वह कार से कई स्थानों पर जाएंगी।
मेजा के टुडि़हार गांव स्थित पुलवामा में शहीद महेश यादव के घर भी जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह फिर सिरसा घाट से स्टीमर से लाक्षागृह जाएंगी। वहां पर लोगों को वह लाउडर (हाथ माइक) से संबोधित भी करेंगी। इसके लिए घाट पर छोटा मंच भी बना दिया गया है। इसके बाद वह भदोही के सीता समाहित स्थल के लिए स्टीमर से ही रवाना होंगी। इस दौरान वह प्रयागराज जिले में गंगा किनारे के गांवों छतवा, उपरौड़ा, परानीपुर, पकरी सेवार, भुईपारा, मदरा मुकुंदपुर, डेगुंरपुर, लच्छन चौकठा, नरवा चौकठा, कोठरी, बादपुर, महेवा कला, महेवा खुर्द, बभनी हेठार, उमापुर कला, दिघिया व बामपुर में स्टीमर से ही लोगों का अभिवादन करेंगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजौरी सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन में एक सैनिक शहीद, 3 घायल
Next Article उत्तर प्रदेश में सात सीट छोड़कर भ्रम न फैलाए, कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं:मायावती

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?