सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है:शिवसेना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है:शिवसेना

Last updated: January 3, 2019 7:37 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई: शिवसेना ने बुधवार को आरोप लगाया कि अगुस्टा वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चन मिशेल के दावे के आधार पर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की जा रही है। केंद्र और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।
अगुस्टा वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली की एक अदालत ने पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में मिशेल को अपने वकील से मिलने पर रोक लगा दी थी। अदालत ने यह कदम तब उठाया जब एजेंसी ने कहा कि मिशेल कानूनी सुविधा का दुरुपयोग करते हुए वकीलों को चिट दे रहा है और ‘श्रीमती गांधी’ से संबंधित प्रश्नों से निपटने के बारे में राय मांग रहा है। मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। उसने मिशेल की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए दिए गए अपने आवेदन में यह भी दावा किया था कि मिशेल ने पूछताछ के दौरान ‘एक इतालवी महिला के पुत्र’ के बारे में बताया और यह भी कहा कि किस तरह वह देश का अगला प्रधानमंत्री बनने जा रहा है।
शिवसेना ने अपने आरोप में कहा, ‘जब मिशेल का दुबई से प्रत्यर्पण हुआ था, उस वक्त पांच राज्यों में चुनाव प्रचार चल रहा था और बीजेपी खुद ही परेशान थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ चुनावी रैलियों में इस बिचौलिए का जिक्र किया था और दावा किया था कि कुछ धमाकेदार खुलासे होंगे और वह किसी को भी नहीं बख्शेंगे। अब हमें समझ आ रहा है कि उनका इशारा किस ओर था।’
उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी ने कहा, ‘मिशेल के खिलाफ जांच शुरू होने से पहले ही मोदी का गांधी परिवार की ओर संकेत करना हास्यास्पद है और इससे स्पष्ट है कि जांच की दिशा क्या है। बीजेपी मिशेल के प्रत्यर्पण के बावजूद हार गई। यह कहा जा सकता है कि मिशन मिशेल का उद्देश्य 2019 है।’ संपादकीय में कहा गया है,‘सरकारी तंत्र दो चार लोगों के अधीन है और राजनीतिक विरोधियों को ठिकाने लगाने के लिए इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।’
‘लोकसभा चुनाव से पहले राहुल और सोनिया गांधी को घेरने की कोशिश’
सामना में कहा गया है, ‘यह 2019 के चुनाव से पहले सोनिया गांधी और उनके बेटे को घेरने की कोशिश है और क्वात्रोची के बाद अब देश में मिशेल पुराण शुरू हो जाएगा।’ शिवसेना ने आगे कहा है, ‘अगर कांग्रेस सत्ता में रहती तो बीजेपी नेताओं के नाम आरोपियों की सूची में रहते। अब कांग्रेस इसी तरह के आरोप लगा रही है। सरकारी मशीनरी पर कुछ लोगों का नियंत्रण है और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। अगुस्टा वेस्टलैंड सौदे में रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं और दोषी चाहे कितने ही बड़े क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। लेकिन, चूंकि मिशेल ने सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं का नाम ले लिया है तो जनता राफेल घोटाले को भूल नहीं जाएगी।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत के जवाबी आयात शुल्क से अमेरिका को होगा 90 करोड़ डॉलर का नुकसान
Next Article नववर्ष की नई भोर में गूंजे मन्त्र और स्त्रोत्र
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?