By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सरकार की वॉट्सएप को दो टूक, फेक न्यूज का खोजें समाधान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सरकार की वॉट्सएप को दो टूक, फेक न्यूज का खोजें समाधान

Last updated: August 21, 2018 11:22 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली (ईएमएस)। सोशल मीडिया से द्वारा बढ़ती अफवाहों के बाद मोदी सरकार ने मैसेजिंग एप वॉट्सऐप से देश में स्थानीय इकाई स्थापित करने, फर्जी संदेशों के सोर्स का पता लगाने के लिए तकनीकी समाधान खोजने को कहा है। वॉट्सएप के सीईओ क्रिस डैनियल ने मंगलवार को सूचना प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के बाद केन्द्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि सरकार ने वॉट्सऐप से अफवाहों को रोकने,पॉर्न और फेक न्यूज पर लगाम के लिए तकनीकी समाधान ढूंढने को कहा है। प्रसाद ने कहा, बैठक काफी सफल रही, 3 मुद्दों पर बात की। केरल बाढ़ में वॉट्सएप की तरफ से किए गए राहत कार्यों की मैंने सराहना की। वॉट्सऐप पर फेक न्यूज और अफवाहों की वजह से मॉब लिंचिंग,रिवेंज पॉर्न जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी समाधान लाने के लिए कहा। इसके साथ ही वॉट्सऐप को सख्ती से भारत में काम करने के लिए कॉर्पोरेट इकाई बनाने के लिए निर्देश दिए।’
प्रसाद ने कहा, मैंने क्रिस डैनियल से स्पष्ट कहा है कि यदि भारत में काम करना है तो इसके लिए स्थानीय कंपनी बनानी होगी। इस एप पर किसी फर्जी संदेश के स्रोत का पता लगाने का तकनीकी समाधान तलाशना होगा। इस एप ने भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की कहानी में उल्लेखनीय योगदान किया है,लेकिन उस भीड़ के हमले तथा प्रतिशोध के लिए अश्लील तस्वीरें प्रेषित करने जैसे दुष्क्रित्यों से निपटने के समाधान तलाशना होगा। बता दें कि वॉट्सऐप और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर फेक मैसेज और अफवाहों के बाद देश के कई हिस्सों में तनाव और लिंचिंग की कुछ घटनाएं जारी हुई थीं। रविशंकर प्रसाद ने उस वक्त ही वॉट्सएप पर इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की थी। फेक न्यूज और अफवाहों के बाद वॉट्सऐप ने सभी प्रमुख अखबारों में एड देकर इनसे बचने का तरीका समझाया था। इसके साथ ही वॉट्सएप ने अपने फीचर्स में भी कई बड़े बदलाव किए और फॉरवर्ड मैसेज के साथ ही पता चल जाता है कि मैसेज फॉरवर्ड किए गए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article केरल में जीवन वापस सामान्य करने के लिए डॉक्टरों, नर्सों, पैकेट बंद भोजन की जरूरत: अल्फोन्स
Next Article तेज बहादुर यादव मामले में बीएसएफ ने मसालेदार खाने से जवानों की सेहत पर असर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

ATDC उधना में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अवलोकन, सेवा व्यवस्था एवं भविष्य की दिशा पर हुआ सार्थक मंथन
social
August 14, 2026
‘ए भोले बाबा’ में भक्ति का तड़का, गोल्डी यादव की आवाज और दामिनी सिंह के अंदाज ने मचाई धूम
entertainment
August 14, 2026
MRI की टेंशन में भी ₹760 के बेन्नी डोसे का स्वाद, कुब्रा सैत ने दिखाया अपना भागदौड़ से भरा दिलचस्प ‘मुंबई डे’
entertainment
August 14, 2026
सार संभाल यात्रा से सूरत में संगठनात्मक ऊर्जा का संचार
social
August 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?