दूसरा काउंसेलिंग की जल्द अपनाई जाएगी प्रक्रिया, डायरेक्टर अंकित गौरव ने शुरु किया है बिहार का दूसरा बायो डीजल प्लांट
खगडि़या। खगडि़या स्थित सरिता डीजल प्राइवेट लिमिटेड के कार्पोरेट कार्यालय में बायो डीजल पंप के डीलरशीप के लिए जल्द ही दूसरा काउंसेलिंग की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए मंगलवार को सरिता डीजल के डायरेक्टर अंकित गौरव ने बताया कि बायो डीजल पंप के लिए बिहार झारखंड के विभिन्न जिलों से लगातार आवेदन प्राप्त हो रहा है। डीलरशीप का आशय पत्र वितरण के लिए बोर्ड की बैठक के बाद काउंसेलिंग की तिथि निर्धारित की जाएगी। गौरतलब है कि खगड़िया जैसे पिछड़े जिले में कंपनी स्थापित कर लोगों को स्वरोजगार का मौका दिया जा रहा है। डायरेक्टर ने बताया कि प्रथम चरण में 19 लोगों का आवेदन स्वीकृत कर पंप डीलरशीप का आशय सौंपा गया है। जबकि दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि कंपनी के द्वारा बिहार एवं झारखंड के सभी जिलों में सरिता डीजल पंप को स्थापित करने की योजना है, जिसके लिए पेट्रेालियम अधिनियम के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। डीलरशीप के इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी के बेवसाईट से पंप डीलरशीप का आवेदन डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मौके पर डीलरशीप पाने वाले कई जिले के व्यवसाई मौजूद थे।
अभयर्थी इस लिंक पर क्लिक कर कर सकते हैं आवेदन-
कंपनी के बेवसाईट www.saritadiesel.com पंप डीलरशीप फार्म उपलब्ध है। इच्छुक अभयर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरिता डीजल प्रा. लिमिटेड के पास डीलरशीप के लिए लगातार आ रहा आवेदन

