सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सर्दियों में आपका वजन बढ़ा सकती हैं खाने से जुड़ी ये बड़ी गलतियां
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

सर्दियों में आपका वजन बढ़ा सकती हैं खाने से जुड़ी ये बड़ी गलतियां

Last updated: December 18, 2019 1:34 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

सर्दियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है और ऐसे में लोग अपनी जुबान के जायके को बरकरार रखने के चक्कर में खाने पीने से जुड़ी कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से वो इस मौसम में उनका कई किलो वजन बढ़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसी ही कोई दिक्कत होती है तो आइए जानें खाने-पीने से जुड़ी आखिर वो कौन सी गलतियां हैं जो अनजाने में ही आपको मोटापे का शिकार बना रही हैं।

अधिक कैलोरी वाली चीजें लेने से बचें-
सर्दियों में हॉट चॉकलेट, आइसक्रीम जैसी चीजों का सेवन करना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। ऐसे भोजन में कैलरी की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिसकी वजह से सर्दियों में वजन बढ़ता है। जरूरत से ज्यादा इन चीजों का सेवन मोटापा बढ़ाता है। लिहाजा इन सब चीजों का सेवन कम करते हुए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे मेथी, बथुआ, सरसों और फूलगोभी, बंदगोभी, पालक, ब्रोकली, गाजर आदि का सेवन अधिक करें।

चाय-कॉफी पर रखें काबू-
सर्द मौसम में गर्मागर्म चाय या कॉफी की एक चुसकी शरीर को गर्माहट और मन को सुकून देने का काम करती है। लेकिन इनमें मौजूद निकोटिन और कैफीन आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं होते। इनसे बहुत तेजी से कैलोरी बढ़ती है। अगर आप बिना वजन बढ़ाएं गर्मागर्म चाय की चुस्कियों का मज लेना चाहते हैं तो ग्रीन टी, हर्बल टी या ब्लैक टी का विकल्प चुन सकते हैं। बेहतर रहेगा कि इनमें चीनी का इस्तेमाल न करें।

शराब न कर दे सेहत खराब-
शरीर को गर्म रखने के लिए कई बार लोग शराब का सेवन करते हैं। इन लेकिन अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से वजन तो बढ़ता ही है, अन्य कई बीमारियां भी घेर लेती हैं। ऐसे में वजन पर नियंत्रण रखने के लिए जरूरी है कि आप अधिक एल्कोहल का सेवन न करें।

कसरत रखें जारी
ठंड के मौसम में अपने शरीर को ढीला न पड़ने दें। सुबह जल्दी नहीं उठ पा रहे हैं तो घर पर ही व्यायाम करें। इससे आपके शरीर में काम करने की इच्छा बनी रहेगी। अगर आपके पास व्यायाम करने का वक्त नहीं है तो पैदल चलना बिल्कुल न छोड़ें।

लें फाइबरयुक्त डाइट-
सर्दियां आते ही पार्टियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे में पार्टी में सर्व किए जाने वाले जंक फूड हमारे शरीर को तो फुलाते ही हैं, कई बीमारियों को भी दावत दे देते हैं। लिहाजा जब भी भूख लगे तो हेल्दी स्नैक्स का ही सेवन करें।

पर्याप्त नींद जरूर लें 
सर्दियों के मौसम में अपने आपको मोटापे से बचाने के लिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। आप अपने सोने का तरीका सही करें, क्योंकि बढ़ते वजन का एक कारण यह भी हो सकता है। अपने रोजमर्रा के कामकाज के बीच भी रोजाना आठ घंटे की नींद जरूर लें। नींद की कमी के कारण भी मोटापा बढ़ता है। दूसरी ओर अकसर लोग सर्दियों में आलस के चलते ज्यादा देर तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहता कि उनका यह आलस भी उनका मोटापा बढ़ा सकता है।

वजन की नियमित जांच करें
इस मौसम में अपने वजन की हफ्ते में एक बार जांच जरूर करें। इससे यह फायदा होगा कि यदि आपको अपना वजन ज्यादा लगता है तो आप उसे अगले हफ्ते कम करने की कोशिश करेंगे। वजन की जांच न करने पर अंदाजा नहीं लग पाता कि आपका वजन पहले के मुकाबले ज्यादा हो गया है। पसंदीदा जींस का वेस्ट बैंड टाइट होने पर ही बढ़े वजन का अंदाजा लग पाता है।

इन बातों का रखें ध्यान-
चाय की चुस्कियां, मूंगफली, गजक, रजाई की गरमाहट और सुबह देर तक सोने का बहाना सर्दियों में खूब आनंद देता है, लेकिन मोटापा भी बढ़ाता है। ये सब चीजें मोटापे को कम करने के आपके साल भर के प्रयास पर पानी न फेर दें, इसलिए इन सब बातों पर नजर रखें और मोटापे से बचें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नागरिकता कानून पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Next Article यह मंदी नहीं तो फिर क्या है
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?