By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सोशल डिस्टेंसिंग के कारण संभव नहीं है सभी सांसदों का सदन में साथ बैठ पाना, विकल्पों पर मंथन जारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सोशल डिस्टेंसिंग के कारण संभव नहीं है सभी सांसदों का सदन में साथ बैठ पाना, विकल्पों पर मंथन जारी

Last updated: June 9, 2020 8:27 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:कोरोना संक्रमण के बीच लोकसभा की मानसून सत्र अपने तय समय से शुरू होगा। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के बैठने की व्यवस्था में मुश्किलें आ रही हैं। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस समस्या का हल निकालने में जुटे हैं।

सूत्रों के मुताबकि, वैंकेया नायडू और ओम बिरला ने मंगलवार को मानसून सत्र को सुचारू तौर पर चलाने के लिए उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा की। दोनों सदनों के सेक्रेटरी जनरल ने वेंकैया नायडू द्वारा बुलाई गई बैठक में विचाराधीन विभिन्न विकल्पों पर पीठासीन अधिकारियों को जानकारी दी।

सेक्रेटरी जनरल ने दोनों सदनों, संसद के सेंट्रल हॉल और विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में बैठने की क्षमता के बारे में सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सूचित किया कि राज्यसभा के चैंबर में लगभग 60 लोग बैठ सकते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों के अनुसार लोकसभा चैंबर और सेंट्रल हॉल 100 के करीब सदस्यों के लिए पर्याप्त है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सदस्यों के बैठने की व्यवस्था गैलरी में भी की जाती है तो भी बैठने की कुल क्षमता आवश्यकता से बहुत कम होगी। सभी सदस्यों को दोनों सदनों में बिठाना संभव नहीं हो पाएगा।

दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नायडू और बिड़ला को जानकारी देते हुए कहा कि विज्ञान भवन का प्लेनरी हॉल भी लोकसभा के सभी सदस्यों के लिए पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि पीठासीन अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि सेंट्रल हॉल में दिन के दौरान एसी की सुविधा नहीं होने से दिक्कत आएगी।

नायडू और बिरला ने इस विकल्प पर भी चर्चा की कि दोनों सदनों में सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए जितने सांसदों की बैठने की व्यवस्था की जाती है उतने को ही इजाजत दी जाए। इसमें वही सांसद शामिल होंगे जिनसे जुड़ा मामला सदन के पटल पर आएगा।

सूत्रों के मुताबिक, वैंकेया नायडू और ओम बिरला ने वर्चुअल तरीके से सदस्यों की उपस्थिति के माध्यम से अधिक से अधिक सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी विकल्प तलाशने के लिए कहा है।

सूत्रों ने एएनआई को बताया कि संसदीय समितियों की वर्चुअल मीटिंगके बार में यह कहा गया कि ऐसी बैठकों के नियमों में किसी भी बदलाव के लिए संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव रखा जाना आवश्यक है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फ़िल्म तुम्बाड को फिल्माने में लगे थे 6 साल , अब सोशल मीडिया पर हो रही है ट्रैंड
Next Article पूर्वी लद्दाख में गालवन इलाके से चीन ने सेना और बख्तरबंद गाड़ियां ढाई किमी पीछे बुलाईं, भारत ने भी जवान कम किए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शांति, देशभक्ति और ड्रग फ्री मुंबई के उद्देश्य को लेकर भारत जैन महामंडल ने किया वंदे जैनम कंसर्ट का विराट आयोजन
social
August 24, 2026
उधना में 267 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
social
August 24, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} में पचरंगी तप की अनुमोदना एवं रक्षाबंधन कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
August 24, 2026
महाकाली’ की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य रूप, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
entertainment
August 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?