नई दिल्ली : सूरत रेप केस में आसाराम के बेटे नारायण साईं को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. शुक्रवार को कोर्ट में हुई सुनवाई में कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया है. कोर्ट 30 अप्रैल को सजा सुनाएगा. बता दें कि नारायण साईं पर सूरत की दो सगी बहनों ने रेप का आरोप लगाया था. नारायण साईं के सहायक गंगा, जमुना, हनुमान को भी कोर्ट ने दोषी करार दिया है.
अक्टूबर 2013 में सूरत पुलिस ने बलात्कार, यौन उत्पीड़न, अवैध रूप से बंधक बनाना और अन्य आरोपों की दो शिकायतें दर्ज की थीं. इनमें से एक शिकायत आसाराम के खिलाफ थी और एक नारायण साईं के खिलाफ थी. यहां कि दोनों बहनों में से छोटी बहन ने साईं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसने वर्ष 2002 से 2005 तक लगातार उसका यौन उत्पीड़न किया. उस दौरान पीड़िता सूरत आश्रम में रह रही थी.
सूरत रेप केस में आसाराम का बेटा नारायण साईं दोषी करार, 30 अप्रैल को सजा का ऐलान

