सोनू सूद सर प्लीज हेल्प। ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर। वहां से पैदल अपने गांव चले जाएंगे।
पैदल क्यों जाओगे दोस्त? नबंर भेजो।
Number or details to bhejo mere dost. ❣️ https://t.co/iQuSpq9JO5
— sonu sood (@SonuSood) May 23, 2020
पिछले कई दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन की वजह से फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने में उनकी हर संभव मदद कर रहे है। वो उनके लिए बसों से लेकर खाने-पीने की चीजों तक का इंतजाम कर रहे है।
सोनू सूद के इस कदम की वजह से हर कहीं उनकी तारीफें हो रही हैं और ट्विटर पर सोनू सूद सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है। लोग उन्हें लॉकडाउन का हीरो बता रहे है। बीते दिनों उनने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनसे मजदूरों का दुख देखा नहीं जा रहा है और वो उन्हें घर पहुंचाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।
कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन की वजह से हजारों प्रवासी मजदूर देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए है। लॉकडाउन के पहले चरण के ऐलान के बाद से ही अंतरराज्यीय और रेल सेवाएं बंद कर दी गई थी। इसकी वजह से बड़ी संख्या में मजदूर पैदल ही अपने घरों को जाने से के लिए मजबूर हो गए थे। ऐसी संकट की घड़ी में सोनू सूद मजदूरों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरे। सूद ने उत्तर प्रदेश सरकार से खास अनुमति लेकर प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए कई बसों का इंतजाम करवाया। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के कई मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कराया था।
मजदूरी की इस तरह से सहायता करने पे वे बोले कि- ये मेरे लिए एक बेहद भावुक सफर रहा है। सडक़ों पर पैदल चलकर अपने घर जाते मजदूरों को देखकर मुझे बहुत कष्ट होता है। मैं तब तक उन्हें घर पहुंचाने में मदद करता रहूंगा जब तक आखिरी मजदूर अपने परिवार से न मिल ले।
बता दे कि इस 46 वर्षीय सामाजिक जीवन के असल हीरो सूद ने उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों के मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में अब तक काफी मदद की है। इससे पहले उन्होंने पंजाब के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1,500 पीपीई कीट भी दान किए थे। इतना ही नहीं मुंबई का अपना होटल स्वास्थ्यकर्मियों को रहने के लिए भी दे दिया है।
सोनू रमजान के महीने में भिवंडी इलाके में हजारों गरीबों और प्रवासी मजदूरों को खाना भी खिला रहे है। मजदूरों को बसों में घर पहुंचाने को लेकर उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो नारियल फोडक़र मजदूरों को बस में विदाई देते नजर आ रहे हैं।
उनकी यह दरियादिली पूरे ट्विटर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छाई हुई है। लोग उनकी तारीफ में पोस्ट कर रहे हैं, मीम्स और तस्वीरें शेयर कर रहे है।
लोग कह रहे हैं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन का तो पता नहीं मगर सोनू सूद ने हजारों प्रवासी मजदूरों के लिए वैक्सीन का काम किया है। ट्विटर यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि फिल्मों में अमूमन खलनायक की भूमिका निभाने वाले सूद असल जिंदगी में हीरो है। लोग उन्हें इस वक्त भगवान तक बता रहे हैं। महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने तक की मांग कर रहे है।
परसों माँ की गोद mein सोएगा मेरे भई। सामान बांध। ❣️ https://t.co/tKD68JLUK2
— sonu sood (@SonuSood) May 23, 2020

