हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी सोनम पर फिदा हो गई है – क्योंकि उनमें है ग्लैमर का फुल चार्ज और परफॉर्मेंस का सुपरपावर! वो एकदम पूरा पैकेज हैं – जैसे 90s की हीरोइन की आत्मा आज की नयी बॉस लेडी में समा गई हो।
हाउसफुल 5 में वो स्क्रीन पर छा गईं – कभी ठेठ उर्दू, तो कभी खालिस हिंदी, तो कभी देसी पंजाबी में संवादों की बौछार! उनकी ये भाषाई बाज़ीगरी और ऐक्टिंग की विविधता ही है जो उन्हें सबसे अलग बनाती है।
कॉमेडी में हंसी का तड़का लगाने के बाद, अब बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखेंगी एक सेक्सी और एक्शन से भरे अवतार में – और फिर आती है दीवानियत जिसमें हर्षवर्धन राणे के साथ निभा रही हैं एक दमदार, दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी।
और फिर होती है एंट्री बॉर्डर 2 की – जहां सोनम बनी हैं एक देसी पंजाबी लड़की जो वतन के लिए दिल भी देती है और जान भी! दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी जोड़ी बनेगी देशभक्ति का नया चेहरा।
इतना डाइवर्स रोल्स का सिलसिला डेब्यू ईयर में बहुत ही कम एक्ट्रेसेज़ को मिलता है – और सोनम बाजवा ने ये साबित कर दिया है कि वो सिर्फ पंजाबी ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की भी अगली लीडिंग लेडी हैं!
मुंबई की चकाचौंध में सोनम का ये सफर तो बस शुरू हुआ है, और हम सबको बेसब्री है देखने की – आगे ये स्टार क्या-क्या कमाल दिखाएगी।
सोनम बाजवा अपने बॉलीवुड डेब्यू को बना रही हैं एक जॉनर-ब्रेकिंग धमाका!

