नई दिल्ली:प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं श्रीमती सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं। मैं उनकी लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’ इसके अलावा डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन और सांसद कनिमोझी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की।
वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि बनर्जी आज दोपहर नयी दिल्ली जाने वाली हैं जहां वह शाम को सोनिया गांधी से मिल सकती हैं।
बनर्जी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए दीर्घायु तथा प्रसन्नता की कामना की। बनर्जी दिल्ली में अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग का विरोध करने वाले नेताओं से प्रस्तावित संयुक्त मोर्चे पर बात करने के लिए संभवत: मिल सकती हैं।

