मुंबई: पूरे विश्व भर में कोरोना महामारी की वजह से कोहराम मचा हुआ हैं। करोड़ो लोगों के सामने दो वक्त की रोटी की समस्या आ खड़ी हैं। ऐसे में अपने अपने स्तर पर केंद्र, राज्यों की सरकारों के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाएं भी आगे आई है जरूरतमंदों की सहायता के लिये। इसी कड़ी में तेरापंथ धर्म संघ की मातृ संस्था महासभा की मुंबई शाखा श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ एवं मंत्री विजय पटवारी के नेतृत्व में समाज के समृद्ध लोगों से जरूरतमंद लोगों के लिए मददत के हाथ बढ़ाने की अपील की जिसमें भारी संख्या में लोगों ने अपनी ओर से योगदान दिया। इसी के तहत मुम्बई सभा द्वारा वर्चुवल मीटिंग का आयोजन मुंबई टीपीएफ अध्यक्ष दीपक डागलिया के कोऑर्डिनेशन में आयोजित की गयी।
मीटिंग की शुरुआत में मंत्री विजय पटवारी ने पूज्यप्रवर , श्वेतधवल सेना एवं मुंबई में विराजित सभी चारित्र आत्माओं के श्री चरणों में वंदन करते हुए सभी का स्वागत किया।तत्पश्चात मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने नमस्कार महामंत्र के साथ मीटिंग की शुरुआत की। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन महासभा के महामंत्री रमेश सुतरिया द्वारा किया गया। मंत्री ने गत कार्यकारिणी मीटिंग का वाचन किया व पूरे सदन ने उसे पारित किया। एक बार पुनः अध्यक्ष ने सभी का स्वागत व कुशलक्षेम पूछते हुए CORONA SAHAYATA KOSH अभिवृद्धि में लगे हुए सभी सभा पदाधिकारियों बाबूलालजी बाफ़ना, नवरतन गन्ना, विनोद बोहरा, योगेश चौधरी, विष्णु बाफ़ना, नरेंद्र सिंघवी, गौतम डागा सहित सभी प्रभारियों के प्रति साधुवाद ज्ञापित करते हुए उनके श्रम की सराहना की व कोष की समुचित उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी से मुख्यमंत्री राहत कोष, महापोर राहत कोष, उपनगरीय राहत के अलावा विशेष रूप से कोष का महत्वपूर्ण उपयोग सधार्मीक बंधुओ के सहायतार्थ ज़्यादा से ज़्यादा हो इस पर निवेदन सदन के सामने रखा।
मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी ने कोष की उपयोगिता पर विभिन्न महानुभावों के लिखित सुझावों को सदन के सामने रखा। भानुकुमार नाहटा, ललित बोहरा, सुनिल इंटोदिया, ख्यालिलाल कोठारी, भिकम सूर्या, महावीर कोठारी, गणेश कोठारी इत्यादि महानुभावों के लिखित सुझाव रखने के पश्चात् कोष की उपयोगिता पर कई महानुभवों द्वारा तत्काल सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही मंत्री विजय पटवारी ने कोष का उपयोग मुख्यमंत्री राहत कोष व महापौर राहत कोष में आंशिक अनुदान व ज़्यादा से ज़्यादा सहायता सधार्मीक भाइयों के लिए की जाए तथा अध्यक्ष एवं कोर टीम के सदस्यों के विवेकानुसार इस कोष का उपयोग किया जायें ऐसा प्रस्ताव सदन के सामने रखा।ईस पर सदन ने ओम् अर्हम के साथ सहमति प्रदान की।
मदनलाल तातेड़, ख्यालीलाल तातेड़, किशनलाल डागलिया, विनोद कच्छारा, बीसी भलावत, भंवरलाल कर्णावट, महेश बाफना, सुरेंद्र कोठारी, मनोहर गोखरू, गणपत डागलिया, कैलाश बाफना, रमेश चौधरी, बाबुलाल समदरिया, सुरेश राठौड़, नितेश धाकड़, भाग्यश्री कच्छारा, माणक धींग, प्रकाश धींग, भूपेश कोठारी, कुलदीप बैद, रमेश हिंगड़, सुरेश बाफना इत्यादि महानुभावों ने अपने विचार रखें।
मंत्री विजय पटवारी द्वारा जनगणना फॉर्म की जानकारी दी गयी तथा इस कार्य में विष्णु बाफना, दीपक डागलिया, सुनील ईंटोदिया, महेश कोठारी, जितेंद्र परमार की सराहना की तथा सभी से इस फ़ॉर्म को भरने की अपील की। मीटिंग के मिनट्स क़ा कार्य सभा सह कोषाध्यक्ष हस्तिमल डांगी द्वारा किया गया। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा ने सभी क़ा आभार व्यक्त किया। इस मीटिंग में कैलाश बेताला ने अपने कोष की राशि को 11000 से 51000 करते हुये सभी से ज़्यादा से ज्यादा विसर्जन की अपील की।
अध्यक्ष ने सभी से निवेदन किया कि घर में रहते हुए का समय सदुपयोग करते हुए सभी अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद तेरापंथी परिवारों का पता लगाकर मुंबई सभा को उसकी सूचना दें ,जिससे मुंबई सभा ऐसे परिवारों तक पहुंच सके साथ ही इस विसर्जन राशि में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें जिससे आप सभी के सहयोग द्वारा अधिक से अधिक परिवारों को इस विसर्जन राशि का फायदा पहुंचा सकें। सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने भी सभी का विशेषकर दीपक डागलिया जिन्होंने टेक्निकल सपोर्ट व मीटिंग को कोऑर्डिनेट किया उनके प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही रमेश सूतरिया व किशनलाल डागलिया को मुम्बई श्रावक समाज का गौरव बताते हुये उनके प्रति मंगलकामना प्रेषित की तथा इस विकट समय में पूज्यप्रवर के यहाँ आप जो सेवाए प्रदान कर रहें है ,उसकी अनुमोदना की। उपस्थित सभी सदस्यों ने भी आप दोनो महानुभवो के प्रति साधुवाद प्रेषित किया। अध्यक्ष महोदय ने सभी से राहत कोष में जुड़ने व अपने क्षेत्र में सभी को अनुदान में जोड़ने की अपील की। मंत्री द्वारा अब तक गति -प्रगति व सहायता कोष की पूरी योजना व क्रियान्वित को सदन के सामने रखा। मंत्री ने चंद्रप्रकाश मादरेचा के सर्वप्रथम ZOOM APP द्वारा मीटिंग का सुझाव देने हेतु आभार ज्ञापित किया तथा ऑनलाइन उपस्थित लगभग 110 सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष महोदय ने गुरुदेव कि आज्ञा से मंगलपाठ सुनाया व विघ्न हरण-मंगलकरण के संघान के साथ यह ऐतिहासिक मीटिंग संपन्न हुई ।
समाज के जरुरतमंदों के लिए श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की वर्चुवल मीटिंग

