By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्मृति ने कहा- आर्म्स डीलर भंडारी से राहुल के रिश्ते, वे बताएं कि हथियार सौदों में इतनी रुचि क्यों?
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

स्मृति ने कहा- आर्म्स डीलर भंडारी से राहुल के रिश्ते, वे बताएं कि हथियार सौदों में इतनी रुचि क्यों?

Last updated: March 13, 2019 6:18 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File photo
SHARE

नई दिल्ली: भाजपा ने आरोप लगाया कि सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग के रडार पर आए आर्म्स डीलर संजय भंडारी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रिश्ते होने का आरोप लगाया। स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि जीजा (रॉबर्ट वाड्रा) और साले साहब (राहुल गांधी) पारिवारिक भ्रष्टाचार में फंसे हैं। संजय भंडारी के साथ राहुल के रिश्ते सामने आए हैं। स्मृति ने कहा कि अब राहुल खुद देश को बताएं कि उन्हें रक्षा सौदों में इतनी रुचि क्यों है। कांग्रेस ने ईरानी पर पलटवार करते हुए तमाम आरोपों को झूठा बताया है।

रॉबर्ट वाड्रा के पीछे छिप रहे हैं राहुल- स्मृति

  • स्मृति ने कहा कि राहुल गांधी जो अब रॉबर्ट वाड्रा के पीछे छिप रहे हैं, वे जनता को खुद बताएं कि रक्षा सौदों में उनकी इतनी रुचि क्यों है। वो बताएं कि क्या चंद रुपयों के लिए, जमीन के लिए उन्होंने देश की सुरक्षा को शहीद करने का प्रयास किया।
  • स्मृति ईरानी ने कहा- 70 सालों में संस्थागत भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन रही है। लेकिन पिछले 24 घंटों में समाचार माध्यमों से जो तथ्य आए हैं वो दर्शाते हैं कि कैसे गांधी-वाड्रा परिवार ने पारिवारिक भ्रष्टाचार को परिभाषित किया है।
  • “एक समाचार सूत्र के माध्यम से राष्ट्र को जानकारी मिली है कि एच एल पाहवा नाम के एक व्यक्ति के यहां ईडी की रेड में उसके पास से राहुल गांधी के साथ लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं। जमीन की खरीददारी से संबंधित इन दस्तावेजों से ये बात सामने आई कि एच एल पाहवा के साथ राहुल गांधी के आर्थिक संबंध हैं।’
  • “एचएल पाहवा के यहां हुई रेड में चौंकाने वाली बात ये है कि उनके पास जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए पैसे नहीं थे। राहुल गांधी और श्रीमती वाड्रा के लिए जमीन खरीदने के लिए सीसी थंपी ने 50 करोड़ से ज्यादा रुपये दिए।’
  • स्मृति ईरानी ने कहा- सीसी थम्पी का नाम यूपीए सराकर के दौरान पेट्रोलियम डील और दिल्ली-एनसीआर में 280 करोड़ की जमीन खरीदी में सामने आया है।  इन सौदों की जांच में पता लगता है जीजा जी के साथ साले साहब भी पारिवारिक भ्रष्टाचार में शामिल हैं।’
  • “सीसी थम्पी और आर्म्स डीलर संजय भंडारी के बीच संबंध जगजाहिर हैं। संजय भंडारी के रॉबर्ट वाड्रा से करीबी संबंध हैं, भंडारी के खिलाफ डिफेंस डील को लेकर जांच चल रही है।’
  • उन्होंने कहा कि नए तथ्य जो सामने आए हैं, उनसे साफ स्थापित होता है कि राहुल गांधी और आर्म्स डीलर संजय भंडारी के बीच करीबी रिश्ते हैं। ऐसे में राष्ट्र यह मानता है कि राहुल गांधी रक्षा तैयारियों में एक अड़चन हैं। यह अड़चन राहुल की व्यक्तिगत राजनीति, उनके और उनके परिवार के आर्थिक हितों से उपजी है।

भंडारी ने राफेल ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट के लिए लॉबीइंग की थी- रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जमीन खरीदी के मामलों में वाड्रा के करीबी संजय भंडारी का नाम सामने आया है। यह तार प्रियंका और राहुल तक भी जाते हैं। ये वही भंडारी है, जिसकी भूमिका की जांच यूपीए के वक्त हुई पेट्रोलियम डील, रक्षा सौदे में ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां कर रही हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2012 से 2015 के बीच भंडारी ने राफेल का ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए लॉबीइंग की। दैसो ने इसे नकारा दिया और भंडारी पर आरोप लगाया कि वह राफेल से जुड़ी एक फाइल की चोरी से जुड़ा था। रिपोर्ट में आगे जमीन खरीद से जुड़े एक मामले में राहुल गांधी और भंडारी का नाम जोड़ा गया। भंडारी वही शख्स है, जिस पर वाड्रा के लिए लंदन में संपत्ति खरीदने का आरोप है।

स्मृति के आरोप ध्यान भटकाने का जरिया : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों पर कहा, ‘सभी आरोप मोदी जी की कल्पनाओं के समान झूठे हैं। यह मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने का तरीका है।’ उन्होंने कहा कि जहां तक हरियाणा में जमीन खरीदने की बात है तो उसका भुगतान राहुल गांधी ने अपने बैंक अकाउंट से किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राफेल डील: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, दस्तावेज की फोटोकॉपी से देश की सुरक्षा पर असर
Next Article Why Businesses should have a Healthy Work Culture

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?