सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्मृति मंधाना और रोहन बोपन्ना को दिया गया अर्जुन अवॉर्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

स्मृति मंधाना और रोहन बोपन्ना को दिया गया अर्जुन अवॉर्ड

Last updated: July 17, 2019 2:36 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने मंगलवार को स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। 1961 में इस अवॉर्ड को पहले बार दिया गया था। इस पुरस्कार में 5,00,000 रुपये कैश दिया जाता है साथ ही अर्जुन की प्रतीकात्मक ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिया जाता है।
स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। महिला हो या पुरुष वो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र की भारतीय कप्तान हैं। मंधाना ने 22 साल 229 दिन की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली। वो इसी साल फरवरी में दुनिया की नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बनी थीं।
शानदार रहा मंधाना का 2018
मंधाना साल 2018 की शुरुआत से ही वनडे में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मंधाना ने पिछले साल 12 एकदिवसीय मैचों में 669 रन और 25 टी 20 में 622 रन बनाए थे। वहीं एशियन गेम्स 2018 में टेनिस पुरुष डबल्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले रोहन बोपन्ना ने इस दौरान कहा, ‘अर्जुन पुरस्कार विजेता के तौर पर पहचान बनाना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इस पुरस्कार को प्राप्त करके बहुत खुश हूं।’
वहीं मंधाना पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद अपने खेल में लगातार सुधार करके उसे अधिक दमदार बनाना चाहती हैं। बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट एकैडमी में फिटनेस शिविर में समय बिताने के बाद मंधाना अब अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रही हैं। मंधाना ने मंगलवार को अर्जुन पुरस्कार हासिल करने के बाद कहा, ‘फिटनेस शिविर अच्छा रहा। आखिरकार हमें एक-दो साल बाद एक महीने के आराम का समय मिला। फिटनेस शिविर में आकर वापसी करना अच्छा रहा। ये हमारे लिए बहुत जरूरी था क्योंकि अगले आठ महीने काफी व्यस्त हैं और उसके लिये हमें शारीरिक रूप से तैयार रहना होगा।’
‘बल्लेबाजी पर ध्यान दे रही हूं’
अपनी बल्लेबाजी के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं और कोच रमन सर मेरे खेल के बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं। मैं कैसे टी20 क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी बन सकती हूं, कैसे मैं अपने खेल में अधिक ‘पावर जोड़ सकती हूं। मुझे अब भी लगता है कि इस मोर्चे पर मुझे सुधार करने की जरूरत है।’ मंधाना ने कहा, ‘आपको सुधार करते रहना होगा कि क्योंकि अन्य टीमें भी आप पर निगाह रख रही है। मैं नए शॉट जोड़ने पर नहीं बल्कि मैं उसी लेंथ की गेंद को अलग अलग स्थानों पर खेलने पर ध्यान दे रही हूं।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजस्थान के अंटालिया में ग्रामीणों ने किया पौधारोपण
Next Article पाक ने जाधव की तरह सरबजीत के साथ भी किया था छल
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?