By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सक्सेस मंत्र : मुसीबत न बन जाए हर किसी को मित्र की सूची में शामिल करना
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

सक्सेस मंत्र : मुसीबत न बन जाए हर किसी को मित्र की सूची में शामिल करना

Last updated: February 11, 2019 12:16 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

इंसान का स्वभाव होता है कि हर कोई उसकी तारीफ करे। इसमें कुछ गलत भी नहीं है। लेकिन, ये चाहत आपकी नेतृत्व क्षमता को प्रभावित कर सकती है। खासतौर से कार्यस्थल पर, तो इसके नुकसान भी सामने आ सकते हैं। बेशक सबसे बना कर रखना अच्छी बात है, लेकिन हर किसी को मित्र सूची में शामिल करना मुसीबत बन सकता है। खासकर तब, जब आप टीम का नेतृत्व कर रहे हों। अमेरिका के बेसबॉल खिलाड़ी जॉर्डन मोंटगोमेरी ने एक इंटरव्यू में अच्छे टीम लीडर के गुर बताए हैं।

मुश्किल होता है दोस्ती का तमगा हटाना
जॉर्डन मोंटगोमेरी ने कहा, ‘कार्यस्थल पर टीम के साथ दोस्ताना व्यवहार शुरुआत में सफलता की वजह बनता दिख सकता है, लेकिन धीरे-धीरे टीम की प्रस्तुति पर नकारात्मक असर सामने आते हैं, क्योंकि इसके बाद टीम के साथ ‘दोस्ती’ का तमगा हटाया नहीं जा सकता। कई बार किसी काम को लेकर टीम को चुनौती देना या किसी काम के लिए जिम्मेदार ठहराना कठिन हो जाता है। इसलिए लीडर का मतलब दोस्त होना नहीं, बल्कि दूसरों की क्षमता के अनुसार चुनौतियां देकर ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।’

‘फ्रेंड जोन’ में जाना ठीक नहीं
जॉर्डन मोंटगोमेरी कहते हैं, ‘टीम के साथ दोस्ती रखना गलत नहीं है, लेकिन यह मुख्य मकसद नहीं हो सकता। हालांकि एक लीडर टीम के साथ अच्छा दोस्त नहीं हो सकता इसकी भी वजह नहीं है, लेकिन नेतृत्व के वक्त क्लियर रहना चाहिए। परफॉरमेंस सुधारने के मामले में इसके दीर्घकालिक लाभ दिखाई देंगे। अगर टीम के साथ ‘फ्रेंड जोन’ में जा रहे हैं, तो आपको दो परिवर्तन लाने होंगे।’

जिम्मेदारी लें 
मोंटगोमेरी बोले, ‘गलतियां होने पर टीम लीडर को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सबसे पहले यह स्वीकार करना होगा कि आप टीम के साथ ‘फ्रेंड जोन’ में हैं। इसलिए आपके अपने एक्शन और पसंद रहीं।’

स्पष्ट रुख रखें, नए मानक बनाएं 
मोंटगोमेरी ने कहा, ‘क्या अच्छा है इस हिसाब से नहीं, बल्कि क्या आगे बढ़ने में मददगार होगा, इस हिसाब से मानक तय करें। रुख को लेकर स्पष्ट और केंद्रित रहें। याद रखें कि टीम से क्या चाहते हैं? टीम से वह काम कराने में क्या बाधा है? क्या किया जा सकता है? आखिरी सवाल नए मानक तय करने में मददगार होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पेट्रोटेक के उद्घाटन पर ग्रेटर नोएडा में बोले पीएम मोदी- हमने सुधारे देश में हालात
Next Article BCCI वनडे लीग में खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?