By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सिर्फ 7 दिनों में पाएं सनटैन से छुटकारा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

सिर्फ 7 दिनों में पाएं सनटैन से छुटकारा

Last updated: July 19, 2019 7:32 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

सनटैनिंग मतलब स्किन का कलर डार्क हो जाना। इसकी वजह से लगातार धूप में रहना। अक्सर बीच या हिल स्टेशन से वापस आने के बाद लोगों को सनटैनिंग की शिकायत हो जाती है। जिससे बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल बेस्ट माना जाता है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जिसके महज कुछ दिनों के इस्तेमाल के से ही सनटैनिंग की प्रॉब्लम से पा सकते हैं छुटकारा। जानेंगे इनके बारे में….
बेसन लौटाए रंगत
सॉफ्ट, ग्लोइंग स्किन पाने के साथ चाहिए सनटैनिंग से छुटकारा, तो बेसन से बने फेसपैक का करें इस्तेमाल। इस फेसपैक को बनाने के लिए बेसन में नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और दही या दूध जो अवेलेबल है मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्का सूखने पर धो लें। स्क्रब करते हुए चेहरे को धोने से डेड स्किन भी निकल जाती है।
मुल्तानी मिट्टी का कमाल
सनटैनिंग को दूर करने में मुल्तानी मिट्टी भी है बहुत ही असरदार। जिसका इस्तेमाल काफी समय पहले से किया जा रहा है। बस इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, आलू का रस और गुलाब जल को मिक्स करें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें।
टमाटर के गूदे का प्रयोग
टमाटर का गूदा कई सारे फायदों से भरपूर होता है। खूबसूरत और निखरी त्वचा के लिए ही नहीं सनटैन दूर करने के लिए भी आप इसे प्रयोग में ला सकते हैं। इसके लिए टमाटर और दही की एक समान मात्रा लेकर उसे मिक्स करें और इसे सनटैन वाली जगहों पर अप्लाई करें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन लाइटिंग के लिए परफेक्ट होता है। इसके अलावा ऑयली और ऐक्ने की प्रॉब्लम को भी दूर करने में ये पैक है बेस्ट।
बादाम करेगा सनटैन दूर करने का काम
सनटैन दूर करने के लिए आप बादाम का भी कर सकते हैं इस्तेमाल। इसके लिए बादाम को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसके छिलके उतारकर अच्छे से पीस लें और दूध में मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाकर 20 मिनट तक रखें। दो-तीन दिनों के इस्तेमाल से ही सनटैन दूर हो जाता है।
खीरा सिर्फ खाएं ही नहीं, लगाएं भी
खीरे में मौजूद तत्व स्किन को हेल्दी ही नहीं रखते, बल्कि सनटैनिंग की समस्या को भी दूर करते हैं। तो धूप की वजह से अगर आपकी स्किन झुलस गई है तो खीरे का इस्तेमाल हर तरीके से है फायदेमंद। इसके लिए आप खीरे के रस में नींबू का रस और गुलाब जल मिक्स करें और इसे कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा आप खीरे के रस में चावल का आटा और नींबू का रस मिक्स करें। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं और सूखने दें। हल्का स्क्रब करते हुए पानी से धो लें। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल के बाद आपको फर्क नजर आने लगेगा।
सनटैन दूर करने के टिप्स एंड ट्रिक्स
1. केमिकल बेस्ड सनटैन ट्रीटमेंट्स से बचें। घर में बनी चीज़ें इसके लिए ज्यादा बेहतर होती हैं।
2. एसपीएफ 30 वाला सनस्क्रीन हर तरीके से बेस्ट होता है। इसके साथ ही अगर लगातार धूप में रहना है तो थोड़ी-थोड़ी देर पर सनस्क्रीन अप्लाई करते रहें।
3. सनस्क्रीन लगाने के साथ ही ऐसे आउटफिट्स पहनें जो आपकी बॉडी को ज्यादातर हिस्से को कवर कर ले। जो सनटैन से आपको बचाते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सोनभद्र नरसंहार: प्रियंका गांधी समेत 10 कांग्रेसी गिरफ्तार, पीड़ितों से मिलने जाने पर अब भी अड़ीं
Next Article नहीं बंद होंगी ‘गरीब रथ’, रेलवे ने वापस लिया ट्रेनों में फेरबदल का फैसला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?