मुंबई:सिंगापुर के विश्व प्रसिद्ध एक्वेरियम और यूनिवर्सल स्टूडियो सिंगापुर का नए वर्ष 2020 में चरणबद्ध ढंग से मैगा एक्शपैंसन शुरू होने जा रहा है, जो लगभग पांच वर्षों तक चलने वाला है। इन दोनों मशहूर पर्यटक स्थल के विस्तार पर लगभग 23,400 करोड़ रुपये (4.5 बिलियन सिंगापुर डॉलर) खर्च किया जाने वाला है।
चीनी नव वर्ष के खत्म होने के बाद प्रत्यक्ष रूप से कार्य शुरू होने की संभावना
सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड (एसटीबी) का कहना है कि एक्वेरियम के विस्तारिकरण का काम वर्ष 2025 तक पूरा होने पर यह अपने मौजूदा आकार से तीन गुना बड़ा हो जाने वाला है। सिंगापुर के इस एक्वेरियम के 4.28 करोड़ लीटर पानी में एक हजार प्रजातियों की एक लाख से अधिक मछलियां हैं। जिसमें 80 विलुप्त होने की कगार पर पहुंची प्रजाति भी शामिल है।
एसटीबी का कहना है कि चीन, भारत, जर्मनी, फिलिपिन, यूके, यूएस और वीयतना सहित पूरी दुनिया भर से साल भर में लगभग 1 करोड़ 85 लाख पर्यटक सिंगापुर आते हैं। इसी वजह से विस्तारिकरण से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दिसंबर महीने में आने वाले क्रिसमस के त्यौहार, उसके बाद थर्टी फर्स्ट व न्यू ईयर और जनवरी-फरवरी महीने में आने वाले चीनी नव वर्ष का त्यौहार खत्म होने के बाद सिंगापुर के साउथ ईस्ट एशिया एक्वेरियम (एसईए एक्वेरियम) और यूनिवर्सल स्टूडियो के विस्तारिकरण का काम प्रत्यक्ष रूप से शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
4.90 लाख वर्ग मीटर में फैला है सेंटोसा द्विप
यह विश्व प्रसिद्ध एक्वेरियम 49 हेक्टर में फैले सिंगापुर के रिसॉर्ट आइलैंड सेंटोसा नामक टापू पर है। जिसे रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा (आरडब्ल्यूएस) के नाम से जाना जाता है। भारतीय टूरिस्टों का सेंटोसा द्वीप पसंदीदा पर्यटक स्थल रहा है। इसकी कई वजहों में से एक वजह यह है कि इसी द्वीप पर वर्ल्ड फैमश मैडम तुसाद म्यूजियम भी है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान सहित कई अभिनेत्रियों का वैक्स स्टैच्यू है। हाल ही में इसी सेंटोसा द्वीप पर स्थित दि कैपेला होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता और तानाशाह किम जोंग उन के बीच शिखर वार्ता हुई थी। पर बता दें कि फिलहाल सेंटोसा द्वीप पर स्थित एक्वेरियम और यूनिवर्सल स्टूडियो का ही विस्तार होने जा रहा है। यहां के फाइव स्टार होटलों के संबंध में अधिकृत रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है।

