सिलीगुड़ी। 260वा तेरापंथ स्थापना दिवस दिनाक 16 जुलाई 2019 को तेरापंथ भवन में सुबह 9 बजे से मनाया गया,कार्यक्रम का प्रारम्भ मंगलाचरण से किया गया। सभा के अध्यक्ष श्रीमान हेमंत जी कोठारी श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किये। आज के विषय पर सभा के अध्यक्ष श्री हेमंत जी कोठारी,महिला मंडल की नव मनोनीत अध्यक्षा श्रीमती सरोज भंसाली, तेयुप अध्यक्ष श्री दीपक जी बोथरा, टीपीएफ अध्यक्ष श्री प्रतीक जी पुगलिया, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री बछराज जी बोथरा, तेयुप के पूर्व अध्यक्ष श्री कमल जी पुगलिया ओर श्रीमती कुसुम जी डोसी ने आज के विषय पर अपने अपने विचार रखे। सुश्री सलोनी छाजेड, श्री प्रेमजी पांडे, श्री दीपक जी महनोत ने गीतिका के माध्यम से अपनी प्रस्तुति प्रदान की। इस अवसर पर नव मनोनीत महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सरोज भंसाली, ATDC, सिलीगुड़ी के नव मनोनीत चेयरमैन श्री बछराज जी बोथरा, आचार्य तुलशी संगीत प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री सलोनी छाजेड का सभी सस्थाओ ने उनका अभिनंदन खादा पहनाकर किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के उपाध्यक्ष श्री अशोक जी पुगलिया एवं सभा के मंत्री श्री किशन जी आँचलिया ने कुशलतापूर्वक किया। यह जानकारी शशीकला बैद (सिलीगुड़ी) ने दी।

