सिलीगुड़ी। मंगलवार 7 जनवरी को तेरापंथ भवन सिलीगुड़ी में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्ववधान में “परिष्कार” करे स्वयं का कार्यशाला आयोजित किया गया।
यह कार्यशाला दो दिन की है। उस कार्यशाला में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा जी बैद महामंत्री श्रीमती तरुणा जी बोहरा को अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी के तरफ से प्रथम उपाध्यक्ष श्रीमती शशीकला जी बैद मंत्री श्रीमती पुष्पा जी चंडालिया कोषाध्यक्ष श्रीमती मंन्जु जी लुणावत सहमंत्री श्रीमती सुनीता जी बोथरा और सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की बहनों ने मिलकर खादा पहना कर उनका सम्मान किया। उन्होंने अणुव्रत के बारे में काफी जिज्ञासाएं रखी और सबो के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा किये।

सिलीगुड़ी में “परिष्कार करे स्वयं का” कार्यशाला का आयोजन

