सिलीगुड़ी। अणुव्रत महासमिति के तत्वावधान में सिलीगुड़ी अणुव्रत समिति ने दिनाक:1/2/2020 सुबह 11:30 बजे से 2 बजे तक नशामुक्त रहने के लिए NJP स्टेशन रोड में लोगो मे दुकानों में पेम्पलेट बांट कर नशा मुक्त रहने के लिए लोगो को बहुत रूप में जानकारी प्रदान किया गया एवं नशामुक्ति का संकल्प पत्र भराया गया।
इस कार्यक्रम में अणुव्रत के उपाध्यक्ष श्रीमती शशीकला जी बैद मंत्री श्रीमती पुष्पा जी चंडालिया सह मंत्री (द्वितीय)श्री गौतम जी डागा, भूतपूर्व अध्यक्ष श्री बछराज जी बोथरा नशामुक्ति कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सुनीता जी बैद, तेयुप के अध्यक्ष श्री दीपकजी बोथरा एवं श्रीमती राज लुणावत,श्री मेघराज जी सेठिया सहित सभी संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।तद्पश्चात उपाध्यक्ष श्रीमती शशीकला जी मंत्री श्रीमती पुष्पा जी , श्री गौतम जी, श्रीमती राज लुणावत, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती सुनीता जी बैद एवं सभी भाई और बहनो ने रास्ते मे उत्तर कर पम्लेट बांटकर माइक द्वारा विभिन्न स्लोगान एवं कविता,वक्तब्य के द्वारा लोगो को नशा से मुक्त रहने के लिए जानकारी प्रदान किया गया।
श्रीमती शशीकला जी बैद बंगाल की धरती में बंगला भाषा मे अपनी लिखी हुई कविता आचार्य तुलशी गुरुदेव के नशा मुक्त अभियान का लोगो को नशा से मुक्त रहने को कहा। सभी बहनो ने दुकान में जाकर नशा से मुक्त रहने के लिए अपना भाव लोगो मे प्रदान किया।
दिनाक:2/2/2020 को सुबह 10:30 बजे पतिराम ज्योत स्थित मातृछाया में अहिंसा प्रशिक्षण कार्यशाला प्रशिक्षित शिक्षक के द्वारा शुरुवात हुआ। यह जानकारी अणुव्रत उपाध्यक्ष शशिकला बैद ने दी।
सिलीगुड़ी में अणुव्रत समिति ने दिया नशामुक्ति का संदेश

